{"_id":"69d6c6b21625abe22505504b","slug":"cockroach-spotted-on-a-plate-during-birthday-party-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1039-1284167-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा: बिरयानी में कॉकरोच, दो दिन के लिए रेस्टोरेंट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा: बिरयानी में कॉकरोच, दो दिन के लिए रेस्टोरेंट बंद
विज्ञापन
विज्ञापन
- बर्थडे पार्टी के दौरान एक थाली में कॉकरोच दिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए नमूने, दो दिन बाद फिर रेस्टोरेंट की होगी जांच
गोरखपुर। सिटी मॉल में स्थित एक रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी के दौरान चिकन बिरयानी में कॉकरोच मिलने से बुधवार की शाम हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिकन बिरयानी, काजू और बेसन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। वहीं, रेस्टोरेंट को दो दिन तक बंद रखकर सफाई कराने के निर्देश दिए।
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार की शाम करीब पांच बजे की है। रेस्टोरेंट में पीपीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप वर्मा के बेटे की बर्थडे पार्टी थी। पार्टी में परिवार के लोगों के साथ 20 से अधिक लोग शामिल थे और सभी भोजन कर रहे थे। इसी बीच एक युवक की थाली में चिकन बिरयानी में कॉकरोच दिखाई दिया। इसके बाद सभी ने खाना छोड़ दिया और आयोजक दिलीप वर्मा ने वीडियो बनाकर खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर दी। वहीं पार्टी में मौजूद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर थोड़ी ही देर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रेस्टोरेंट पर पहुंच गई। टीम ने मौके से चिकन बिरयानी, काजू और बेसन के नमूने एकत्र किए और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसोई और भोजन परोसने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। रेस्टोरेंट को सफाई के लिए फिलहाल दो दिन तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिन बाद टीम जाएगी और जांच-पड़ताल के बाद अगर स्थिति संतोषजनक मिली तभी रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी जाएगी।
रेस्टोरेंट के ब्रांच मैनेजर ने संदेह जताया कि, बुफे काउंटर को बार-बार खोलने के कारण कहीं से कॉकरोच आ गया होगा। सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है। अगले दो दिन रेस्टोरेंट बंद रखकर पूरी सफाई कराई जाएगी।
बिरयानी में कॉकरोच मिलने की जानकारी के बाद रेस्टोरेंट से लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल, रेस्टोरेंट प्रबंधन को साफ-सफाई और खाद्य गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सख्त हिदायत दी गई है।
- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त
-
इनसेट
पहले से बुक कराने वालों को नहीं रोका
रेस्टोरेंट में कई परिवार ऐसे भी पहुंचे थे जिन्होंने पहले से ही बुकिंग करा ली थी। ऐसे परिवाराें ने खाना खाने की इच्छा जताई तो खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मना नहीं किया और उन्हें अनुमति दे दी। हालांकि, अधिकारियों ने रेस्टोरेंट प्रबंधन को हिदायत दी कि, नई बुकिंग नहीं होगी और दो दिन रेस्टाेरेंट में अच्छी तरह से सफाई कराएं।
-
हो सकती है फूड पॉइजनिंग
खानपान में सफाई बहुत जरूरी है। अगर खाने में कीड़े मिलते है तो इससे संक्रमण का खतरा होता है। बैक्टीरिया के कारण फूड पॉइजनिंग, पेट में संक्रमण, दस्त, उल्टी, पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
- डॉ. प्रशांत सिंह, फिजिशियन, जिला अस्पताल
--
पहले भी आए हैं ऐसे मामले
केस एक
मई 2025 में बलदेव प्लाजा स्थित आइसक्रीम पार्लर में तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह दोपहर एक बजे आइसक्रीम खाने पहुंचे थे। उन्होंने आइसक्रीम में कीड़ा देख खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में इस ब्रांड के चारों आउटलेट पर छापा मारा। दो आउटलेट के लाइसेंस में कमी मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, दो स्थानों से चार नमूने लिए गए। कीड़ा मिलने के मामले में नोटिस जारी किया गया था।
केस दो
नवंबर 2025 में एम्स के कैंटीन में खराब खाने की शिकायतें आईं थीं। प्रशासनिक भवन (कार्यकारी निदेशक कक्ष) के बगल वाली कैंटीन में छोला-चावल खा रहे कर्मचारी के खाने में कीड़ा मिला था। कर्मचारी ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत भी की। वहीं, कैंटीन संचालक का कहना था कि कर्मचारी बाहर से खाना लेकर आया था। कार्यकारी निदेशक ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।
Trending Videos