{"_id":"69d6bfa2aa3fdc9a7207a4d7","slug":"programme-released-for-successful-candidates-in-research-eligibility-test-exempted-category-and-part-time-phd-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1283616-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार 20 से, कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : पीएचडी में प्रवेश के लिए साक्षात्कार 20 से, कार्यक्रम जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट-2025) में सफल अभ्यर्थियों, छूट प्राप्त श्रेणी और अंशकालिक पीएचडी (पार्ट टाइम) अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया गया। विस्तृत सूचना प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर अपलोड कर दिया गया है।
डीडीयू के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ की ओर से विभिन्न संकायों के अंतर्गत संचालित 43 विषयों में साक्षात्कार की प्रक्रिया 20 से 27 अप्रैल तक चलेगी। विज्ञान संकाय के विभिन्न विषयों के लिए साक्षात्कार की तिथि अलग-अलग 20 से 25 अप्रैल के बीच घोषित की गई है। इसी तरह कला संकाय के विषयों के लिए 20 से 25 अप्रैल, वाणिज्य संकाय में 20 से 27 अप्रैल, विधि संकाय में 21 से 25 अप्रैल के बीच साक्षात्कार होगा। शिक्षा संकाय में साक्षात्कार 20 और 22 को, कृषि संकाय में 22 और 23 को और आईईटी व फार्मेसी संकाय में साक्षात्कार 21 और 23 अप्रैल को होंगे।
इस संबंध में प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि साक्षात्कार का समय और स्थान संबंधित विभागों की ओर से अलग से अधिसूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से विभागीय सूचना पट का अवलोकन करें व प्रवेश पोर्टल देखते रहें। इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि इस बार त्वरित परीक्षा परिणाम और साक्षात्कार के जरिये हम समय से प्रवेश खत्म करना चाहते हैं, ताकि 2026 की रेट परीक्षा भी की जा सके।
Trending Videos