{"_id":"69d6be91f9f92d2daf00b03e","slug":"the-start-time-for-the-first-shift-of-the-examination-has-been-extended-on-the-demand-of-teachers-and-staff-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1283823-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू : वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं अब सुबह नौ बजे से होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू : वार्षिक व सेमेस्टर परीक्षाएं अब सुबह नौ बजे से होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में 10 से शुरू हो रही सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। ये परीक्षाएं अब सुबह नौ बजे से होंगी। जारी समय सारिणी में समय सुबह आठ बजे से दिया गया था। वार्षिक परीक्षाओं में भी 10 अप्रैल और उसके बाद सुबह की पाली की परीक्षाएं सुबह नौ बजे से होंगी।
डीडीयू में वार्षिक परीक्षाएं छह अप्रैल से जारी हैं, जबकि सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। सुबह आठ बजे से पहली पाली की परीक्षाएं निर्धारित थीं। इसे लेकर विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेजों तक से शिक्षक व कर्मचारी समय में बदलाव किए जाने की मांग कर रहे थे।
शिक्षकों का कहना था कि आठ बजे परीक्षा होने के कारण सुबह सात से साढ़े सात बजे तक पहुंचना पड़ रहा है। शाम को भी पांच बज जा रहा है, जबकि सुबह और शाम की पाली की परीक्षाओं के बीच गैप बहुत अधिक है। इससे मुश्किलें हो रही हैं। डीडीयू प्रशासन ने शिक्षकों-कर्मचारियों की मांग को वाजिब मानते हुए यह निर्णय लिया है।
परीक्षा विभाग ने एमए जेएमसी, बीसीए, बीएससी और एमए मनोविज्ञान के कुछ विषयों की संशोधित समय सारिणी भी बुधवार को जारी की। सभी छात्रों से कहा गया है कि संशोधित समय सारिणी उनके प्रवेश पत्र पर अंकित है।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि समय में संशोधन सिर्फ पहली पाली के लिए किया गया है। अन्य परीक्षाएं अपने निर्धारित समयानुसार ही होंगी। वार्षिक परीक्षाएं भी 10 अप्रैल से सुबह की पाली में नौ बजे से होंगी।
Trending Videos