गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। छात्र-छात्राएं केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित न रहकर अपनी प्रतिभा, सृजनात्मकता एवं कौशल को पाठ्येतर गतिविधियों के माध्यम से विकसित करें।
वह बुधवार को अंग्रेजी विभाग के इंग्लिश स्टडी सर्किल की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर पिछले दो महीनों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर कविता पाठ, निबंध लेखन, कहानी लेखन, भाषण कला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुलपति ने पुरस्कृत किया। वंशिका बर्नवाल एवं दिव्यांश दुबे ने सर्वाधिक पुरस्कार जीते।
विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता मुर्मू ने स्वागत व डॉ. आमोद राय ने आभार ज्ञापित किया। संचालन जहरा शमशीर ने किया। इस अवसर पर प्रो. हुमा सब्जपोश, प्रो. गौरहरि बेहरा, प्रो. अवनीश राय, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. कल्पना दिवाकर, डॉ. बृजेश कुमार एवं डॉ. संजीव विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।