{"_id":"69d6c10612b01f7fbf0be296","slug":"several-degree-and-pg-courses-in-forensic-science-healthcare-and-e-commerce-are-starting-this-year-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1283675-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: देश का पहला विश्वविद्यालय बन रहा MGUG, सभी कोर्स में AI शामिल- जानिए कौन से हैं पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: देश का पहला विश्वविद्यालय बन रहा MGUG, सभी कोर्स में AI शामिल- जानिए कौन से हैं पाठ्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
सार
विश्वविद्यालय में प्रवेश लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। प्रवेश परीक्षा 17, 20 और 24 मई को आयोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mgug.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) देश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय बनने जा रहा है जहां इस शैक्षिक सत्र से सभी कोर्स एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंटीग्रेटेड कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश पर सभी पाठ्यक्रमों में एआई को शामिल किया गया है।
Trending Videos
यह जानकारी एमजीयूजी के उप कुलसचिव (प्रशासन) श्रीकांत ने बुधवार को विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक में साझा की। कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप कुलसचिव ने कहा कि, एमजीयूजी भारत का पहला ऐसा विश्वविद्यालय बनने जा रहा है, जिसमें हर कोर्स में एआई और मशीन लर्निंग से परिचित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान में विश्वविद्यालय, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर एआई के एक बड़े अभियान पर कार्यरत है। इसके माध्यम से देश और प्रदेश के विद्यार्थी एआई की प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
शुरू हो रहे ये नए पाठ्यक्रम
बैठक में बताया गया कि सत्र 2026-27 से विश्वविद्यालय में एमएससी फॉरेंसिक साइंस, बीबीए ई-कॉमर्स, बीएससी मेडिकल साइंस, बीसीए, एमसीए, एमएससी एग्रोनॉमी, एमएससी हॉर्टिकल्चर, एमएससी प्लांट पैथोलॉजी, एमएससी जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, एमबीए इन एग्रीकल्चर मैनेजमेंट, एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट, एमबीए फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट, एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन एंड हेल्थकेयर मैनेजमेंट, एमबीए डुअल स्पेशलाइजेशन इन एचआर, फाइनेंस, मार्केटिंग, आईटी, ऑपरेशंस के नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

17, 20 और 24 मई को प्रवेश परीक्षा
विश्वविद्यालय में प्रवेश लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। प्रवेश परीक्षा 17, 20 और 24 मई को आयोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mgug.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने कहा कि सभी प्रभावी माध्यमों के जरिये विश्वविद्यालय का प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि समाज के दूरस्थ एवं वंचित वर्गों तक भी यहां संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी पहुंच सके।
बैठक के दौरान डीन एकेडमिक डॉ. प्रशांत एस, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की अधिष्ठाता डॉ. डीएस अजीथा, स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता डॉ. सुनील सिंह, कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दूबे, कंप्यूटर साइंस संकाय के अधिष्ठाता डॉ. हरिओम शरण, वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता डॉ. तरुण श्याम व पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रोहित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।