{"_id":"69d574d3920906f48a091d42","slug":"a-teenager-had-gone-out-to-look-for-a-laborer-his-body-was-found-in-the-morning-after-a-nightlong-search-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1282278-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रात भर घरवालों ने की तलाश, सुबह कॉलेज की छत पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रात भर घरवालों ने की तलाश, सुबह कॉलेज की छत पर फंदे से लटका मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
सार
मंगलवार सुबह खोजबीन के दौरान घर के पास स्थित किसान इंटर कॉलेज भूपगढ़ की छत पर रेलिंग में बने कुंड में उसका शव अंगोछे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर घर लाया और पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोला थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदरा बैकुंठपुर में मंगलवार सुबह 15 वर्षीय किशोर का शव किसान इंटर कॉलेज भूपगढ़ की छत पर रेलिंग में बने कुंडे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, बेसहनी निवासी कृष्ण मुरारी यादव का बेटा पवन यादव (15) अपनी मां के साथ ननिहाल में रहता था। सोमवार पूर्वांह्न 11 वह गेहूं काटने के लिए मजदूर ढूंढने घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की।
Trending Videos
मिली जानकारी के अनुसार, बेसहनी निवासी कृष्ण मुरारी यादव का बेटा पवन यादव (15) अपनी मां के साथ ननिहाल में रहता था। सोमवार पूर्वांह्न 11 वह गेहूं काटने के लिए मजदूर ढूंढने घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह खोजबीन के दौरान घर के पास स्थित किसान इंटर कॉलेज भूपगढ़ की छत पर रेलिंग में बने कुंड में उसका शव अंगोछे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारकर घर लाया और पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। इधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।