{"_id":"69e005a68dcf6dee650ee37c","slug":"accident-occurred-on-gorakhpur-maharajganj-four-lane-bike-rider-also-seriously-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1290306-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर स्टंटबाजी: स्टंट कर रहा था युवक, अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने मारी खड़ी युवती को टक्कर- मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर स्टंटबाजी: स्टंट कर रहा था युवक, अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने मारी खड़ी युवती को टक्कर- मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
सार
तीन बाइक पर तीन-तीन युवक सवार होकर फोरलेन पर स्टंट करते हुए चक्कर लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक दो बार तेज रफ्तार में उसी मार्ग पर घूमते देखे गए थे। तीसरी बार जब वे गुजरे, तो एक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्टंट कर रहा युवक और मृतक युवती की फाइल फोटो
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे बाइक सवारों की लापरवाही से एक युवती की जान चली गई। वहीं, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार पूर्वांह्न 11:30 बजे गुलरिहा क्षेत्र के सरैया में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान के सामने हुआ। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शाम को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन बाइक पर तीन-तीन युवक सवार होकर फोरलेन पर स्टंट करते हुए चक्कर लगा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक दो बार तेज रफ्तार में उसी मार्ग पर घूमते देखे गए थे। तीसरी बार जब वे गुजरे, तो एक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवती और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos

युवती की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी पूजा (20) के रूप में हुई। वह इन दिनों अपने ननिहाल सरैया बाजार में रह रही थी। वहीं घायल बाइक चालक की पहचान कैंट क्षेत्र के स्टेशन रोड, पुलिस लाइन निवासी आमिर (17) के रूप में हुई है।
दोनों को बीआरडी मेडिकज कॉलेज में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद अन्य बाइक सवार युवक मौके से भाग गए। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय ने बताया कि युवती के चचेरे भाई की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

स्टंटबाजी ने ली युवती की जान, अगले महीने होनी थी शादी
भटहट फोरलेन पर तेज रफ्तार और लापरवाही से की गई स्टंटबाजी के कारण एक युवती की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। 12 मई को उसकी शादी होनी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन पर स्टंटबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं लेकिन रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की सख्ती केवल कुछ दिनों तक ही रहती है, जिसके बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है।

यह फोरलेन पर स्टंटबाजी का पहला मामला नहीं है। पिछले महीने भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
उस वीडियो में कई युवक रेसर बाइक से खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए थे। मामले के वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उनकी पांच रेसर बाइक भी सीज कर दी थीं। इसके बावजूद स्टंटबाजों पर लगाम नहीं लग सकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फोरलेन पर नियमित पेट्रोलिंग और सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

कमेंट
कमेंट X