सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Vice Chancellor formed a team and asked for a report within three days, after assurance the students agreed

एमएमएमयूटी : हॉस्टल में प्रोफेसर के घुसने पर भड़कीं छात्राएं, चार घंटे हंगामा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor formed a team and asked for a report within three days, after assurance the students agreed
एमएमएमयूटी में प्रदर्शन करते ​विद्यार्थी।
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में बुधवार को पुरुष प्रोफेसर के पहुंचने पर छात्राएं भड़क उठीं। सैकड़ों की संख्या में छात्राएं मेन गेट पर पहुंची और प्रदर्शन करने लगीं। उनका आरोप था कि प्रोफेसर ने हॉस्टल में घुसकर उनके रूम के दरवाजे खटखटाए। करीब चार घंटे तक उनका प्रदर्शन चला। वह आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं।
Trending Videos




छात्राओं के प्रदर्शन की खबर पाकर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। कुलपति प्रो. जेपी सैनी भी पहुंचे और छात्राओं का मान-मनौव्वल करते नजर आए। बाद में कुलपति के साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों और छात्राओं के बीच मीटिंग हुई। छात्राओं की लिखित शिकायत के बाद कुलपति ने जांच समिति गठित कर दी। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। कुलपति ने आश्वासन दिया कि रिपोर्ट के आधार पर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्राएं शाम लगभग सात बजे लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पुरुष और एक महिला प्रोफेसर को वार्डन के पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि शहर में आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम में एमएममएयूटी के छात्र-छात्राओं को पहुंचने का निर्देश दिया गया था। कई छात्राएं उस कार्यक्रम में जाने को तैयार नहीं थीं। इसे देखते हुए दोपहर करीब पौने दो बजे प्रशासनिक पद पर तैनात एक प्रोफेसर कुछ महिला वार्डन और गार्ड के साथ महिला हॉस्टल में पहुंचे। इस दौरान छात्राओं के कमरों के दरवाजे नॉक किए गए।



छात्राओं का आरोप है कि पुरुष प्रोफेसर ने ही दरवाजा खटखटाया था। उस समय छात्राएं घरेलू कपड़ों में थीं। एक आरोप यह भी है कि कार्यक्रम में जाने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा था। इससे छात्राओं का गुस्सा भड़क उठा। अपराह्न करीब तीन बजे विश्वविद्यालय के मेन गेट पर छात्राओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed