सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Attempted murder by strangulation, police registered an FIR

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर बुजुर्ग को लाठी-डंडों से पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Attempted murder by strangulation, police registered an FIR
विज्ञापन
- गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Trending Videos


हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के भेलाभार गांव में पुरानी रंजिश में 70 वर्षीय बुजुर्ग राजनारायण दुबे को घर में घुसकर हमला करने और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमित उर्फ अनूप दुबे, सुमित उर्फ अंकित दुबे, पवन उर्फ राजनारायण (धरमसर), रीता देवी व रागिनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित राजनारायण दुबे के अनुसार, 13 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे गांव के अमित उर्फ अनूप दुबे, सुमित उर्फ अंकित दुबे, पवन उर्फ राजनारायण (धरमसर), रीता देवी व रागिनी समेत अन्य लोग लाठी-डंडा लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजा बंद कर लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। घर में रखा टीवी और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन विकास दुबे और आकाश दुबे ने किसी तरह बुजुर्ग को बचाया। हरपुर बुदहट थाना प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed