सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Farmers who reached the center in Sahajanwan tehsil area had to return disappointed.

Gorakhpur News: चकबंदी बनी फार्मर रजिस्ट्री में रोड़ा...27 गांवों के किसान नहीं बेच पा रहे गेहूं

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers who reached the center in Sahajanwan tehsil area had to return disappointed.
विज्ञापन
- सहजनवां तहसील क्षेत्र में केंद्र पर पहुंचे किसानों को लौटना पड़ा मायूस
Trending Videos

- एसडीएम ने कहा- चकबंदी वाले गांव के किसानों के लिए गेहूं खरीद की व्यवस्था बनेगी


सहजनवां। तहसील क्षेत्र के 28 गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया चलने से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इसके चलते क्रय केंद्रों पर किसान गेहूं नहीं बेच पा रह हैं, क्योंकि क्रय केंद्रों पर सत्यापन के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि चकबंदी वाले गांवों के किसानों के लिए गेहूं खरीद की व्यवस्था बनाई जाएगी।
सहजनवां तहसील क्षेत्र में किसानों को सरकारी मूल्यों पर गेहूं बेचने के लिए दो दर्जन क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं। गेहूं खरीद में किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए अधिकारी समय-समय पर क्रय केंद्रों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। लेकिन चकबंदी वाले गांवों के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री न होने से गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। सहजनवां में संचालित अन्य क्रय केंद्रों पर करीब 600 क्विंटल गेहूं खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहजनवां मंडी समिति स्थित क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने पहुंचे चकबंदी वाले गांव के रावतपार निवासी श्रीराम ने बताया की फसल बेचने के लिए दस दिनों से क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहा हूं। फार्मर रजिस्ट्री न होने के कारण गेहूं नहीं बेच पा रहा हूं। वहीं, जबरैला रावतपार निवासी किसान विजय ने बताया की गेहूं बेचने के लिए तहसील से लेकर क्रय केंद्र पर कई दिनों से दौड़ रहा हूं। लेकिन फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो रही है, इससे गेहूं बेच नहीं हो पा रहा हूं।

गेहूं खरीद के लिए सहजनवां तहसील में 30 मार्च को दो दर्जन क्रय केंद्र संचालित किए गए लेकिन 17 दिन बीत जाने के बाद भी खरीद की रफ्तार सुस्त है। नए नियमानुसार अब किसानों के पंजीकरण प्रपत्र का सत्यापन केंद्र प्रभारी द्वारा पोर्टल से करना है।
-------


पोर्टल पर सर्वर की दिक्कत तो कभी किसी अन्य कारण से किसानों के पंजीकरण प्रपत्र के सत्यापन में परेशानी आ रही है।
- रंजन सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी

---
चकबंदी वाले गांवों के किसानों से गेहूं खरीद की व्यवस्था बनेगी। नए नियमानुसार कुछ समस्या हो रही है लेकिन जल्द उसका समाधान किया जाएगा - केशरी नंदन तिवारी, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed