{"_id":"69e07b11ecb5fb2f3501f3e0","slug":"gorakhpur-s-anvesha-emerges-as-city-topper-in-cbse-class-10-exam-results-scoring-99-percent-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE 10th Result: परिणाम में चमकी मेधा, हर जगह उत्साह- मना जश्न; छात्रा अन्वेषा सिंह बनी गोरखपुर की सिटी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 10th Result: परिणाम में चमकी मेधा, हर जगह उत्साह- मना जश्न; छात्रा अन्वेषा सिंह बनी गोरखपुर की सिटी टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:31 AM IST
विज्ञापन
सार
सिविल लाइंस स्थित द पिलर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा अन्वेषा सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
बच्चों ने केक काटकर खशियां मनाई और सिटी टॉपर अन्वेषा सिंह अपना मां पिता के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम सायं करीब चार बजे घोषित किए जाने के साथ ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह व उत्सुकता का माहौल देखने को मिला। मोबाइल फोन और इंटरनेट के माध्यम से जैसे ही परिणाम सामने आए, घरों और विद्यालयों में जश्न शुरू हो गया।
सीबीएसई से संबद्ध शहर के प्रमुख विद्यालयों में परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों का तांता लग गया। कई विद्यालयों में छात्र अपने मित्रों और शिक्षकों के साथ अपनी सफलता साझा करते नजर आए। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
Trending Videos

शिक्षकों के अनुसार, छात्रों की मेहनत, नियमित अध्ययन और अभिभावकों के सहयोग का यह परिणाम है। परिणाम घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण कुछ समय के लिए तकनीकी दिक्कतें आईं। परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों में केक काटकर जश्न मनाया गया।
पिलर्स के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
10वीं के परिणाम में द पिलर्स, सिक्टौर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। मेधावी छात्रों में आरोही ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सिद्धार्थ ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हर्षिता 95.4, श्रेया 95, आर्या 94.6, प्रखर श्रीवास्तव 94.6, शिखर 94.6 और श्रीजल 94.4 प्रतिशत ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
आत्मदीप में आर्यन पांडेय टॉपर
आत्मदीप विद्यालय ने कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। इस वर्ष आर्या पांडेय ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य छात्रों में आशीष 95.4, यशवर्धन 95.2, ओजस 95.2, शारदेंदु 94.4, साक्षी 93.2 सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

निदेशक संकर्षण त्रिपाठी ने छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफलता का आधार बताया। प्रधानाचार्य मधु वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पिलर्स की अन्वेषा 99 प्रतिशत के साथ बनीं टॉपर
सिविल लाइंस स्थित द पिलर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा अन्वेषा सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
पिलर्स की अन्वेषा 99 प्रतिशत के साथ बनीं टॉपर
सिविल लाइंस स्थित द पिलर्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा अन्वेषा सिंह ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
अन्य मेधावी छात्रों में सिद्धांत श्रीवास्तव 97.4, अभय शंकर सिंह 97.2, रुद्रांश शुक्ल 97, शुभ्रिका राज 96.6, मोहित रामरायका 96.6, शगुन सिंह 96.4, अनमोल कुमार पांडेय 96.2, अदिति दुबे 96.2, आदित्य पांडेय 96.2, माधव पाठक 96, अमितांशी राय 95.8, कुमार कार्तिकेय 95.8, सौरवी उपाध्याय 95.6 शामिल रहे। विद्यालय के प्रबंधक आरपी शाही, मेंटोर डॉ. कीर्ति शाही, सह प्रबंधक ईशान राणा एवं महिमा राणा, प्रधानाचार्य रविकांत शुक्ल और उषा बरतारिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
आरपीएम के छात्रों का दबदबा
10वीं के परिणामों में आरपीएम एकेडमी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के समर सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक हासिल किए और संस्थान का मान बढ़ाया। परिणाम में 33 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक और 140 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परिणाम जारी होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और केक काटकर खुशी साझा की। विद्यालय के चेयरमैन अजय शाही ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। ये विद्यार्थी आगे चलकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं हैं।
संस्कृति स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम
संस्कृति पब्लिक स्कूल, दिव्यनगर रानीडीहा के छात्रों ने 10वीं की परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त की है। मेरिट सूची में वंगाला आशा प्रमीला 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अभिनीत सिंह ने 96.6 प्रतिशत के साथ दूसरा और अभिनव सिंह ने 96.2 प्रतिशत प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

शैवी पांडेय ने 96, देव श्रीवास्तव और सविता कुमारी ने 95.4, नम्रता ने 95, ओम नारायण शर्मा और दीपक कुमार ने 94.8 और दिवाकर यादव ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक संजय जायसवाल ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञान्ति सिंह ने इसे मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।
जीडी गोयनका के छात्रों ने लहराया परचम
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। प्रथम श्रेणी में अधिकांश विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में सार्थक केडिया ने 97.8 प्रतिशत, शिवांगी 96.6 प्रतिशत, वर्षिता मणि 96.4 प्रतिशत, आयुष श्रीवास्तव 96.2 प्रतिशत और प्रिया केडिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन का परिणाम है।
डीपीएस के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
डीपीएस के कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने इस शत प्रतिशत परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उच्च शैक्षणिक प्रदर्शन का परिचय दिया।

विद्यालय के प्रमुख विद्यार्थियों में अभिनव, आयुष्मान, काश्वी संजना, रितेश, शिवम, नमन कौस्तुभ, अर्थव, श्रेय, अनूप, अंजली, हिंदी और सोशल साइंस में विशेष रूप से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र शामिल रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
जीपीएस में 15 छात्रों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
गोरखपुर पब्लिक स्कूल, रानीबाग, रसूलपुर ढाला के छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। परीक्षा परिणाम में प्रत्युष शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

उनके बाद नव्या यादव ने 96.7, यशस्वी मौर्य 93, अंशिका त्रिपाठी 92.5, विज्जवल ओझा 92.4, अंकित यादव 91.4, राज मल्ल 91.2, संदीप चौधरी 90.6, पाषी साहनी 90.2, अर्पिता संतोष 90.2, शिवांश शुक्ला 90 और आकांक्षा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। उप्र राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं विद्यालय की निदेशक चारू चौधरी ने मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवल्स के छात्रों का दमदार प्रदर्शन
नवल्स एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विभिन्न शाखाओं के अनेक मेधावी छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। कुसम्ही शाखा से अभिषेक कुमार सिंह, विवेक कुशवाहा, शगुफ्ता परवीन, सत्यांश प्रजापति, सिद्धार्थ गुप्ता, विवेक और सिद्धि पासवान ने उत्कृष्ट अंक हासिल किए।

वहीं, राप्ती नगर शाखा से ओम त्रिपाठी और बक्शीपुर शाखा से मरियम रियाज का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। अन्य शाखाओं से शौर्य जायसवाल, आंचल निषाद, शिवम तिवारी और मोहम्मद रेहान रजा ने भी शानदार सफलता प्राप्त की। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. संजयन त्रिपाठी, किरण त्रिपाठी, निदेशक डॉ. प्रांजल त्रिपाठी एवं प्रखर त्रिपाठी सहित सभी प्रधानाचार्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को बधाई दी।
सेंट्रल एकेडमी के छात्रों का शत प्रतिशत परिणाम
सेंट्रल एकेडमी के विद्यार्थियों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। श्रेया मद्धेशिया ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जयदीप पांडेय 94.6, निशांत मणि त्रिपाठी 93.8, ऋषभ पांडेय और पियूष कुमार सिंह 93.6 ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इनके अलावा शिवेश शुक्ला 93, तनय पाठक 92.4, हर्ष मिश्रा 91.6 और आदित्य तिवारी 91.2 सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर निदेशक सृंजय कुमार मिश्र, सांस्कृतिक निदेशिका अनुराधा मिश्र, उपनिदेशक अमन आकाश मिश्र और प्रधानाचार्य उमेश कुमार मिश्र ने सभी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन
10वीं बोर्ड परीक्षा में जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखनाथ के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया। विद्यालय के छात्रों ने उच्च अंक हासिल कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए। परिणाम में निश्चल पांडेय एवं वत्सल कृष्ण पांडेय ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।

अभय प्रजापति (96.4) द्वितीय, निरंजन श्रीवास्तव (96.2) तृतीय, खुशी प्रजापति व दिव्यांशी यादव (96) चतुर्थ और प्रत्यूष शर्मा व वेदांश अग्रवाल (95.8) पंचम स्थान पर रहे। विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कमेंट
कमेंट X