{"_id":"69e08aaa94761ea67e0853ff","slug":"a-young-woman-climbed-a-tower-in-gorakhpur-insisting-on-getting-married-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देने का आरोप : टावर पर चढ़ी युवती, दारोगा से शादी की जिद में 4 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देने का आरोप : टावर पर चढ़ी युवती, दारोगा से शादी की जिद में 4 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार
जानकारी के अनुसार युवती गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह भोर करीब तीन से चार बजे के बीच टावर पर चढ़ गई और शादी की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। सुबह करीब चार बजे ड्यूटी पर मौजूद एक सिपाही की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और मौके पर अफसर पहुंच गए।
टॉवर( सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोरखनाथ थानाक्षेत्र में गुरुवार की भोर एक युवती के टेलीफोन टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवती दारोगा से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही और करीब चार घंटे तक टावर पर बैठी रही। मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली सुमन कश्यप बृहस्पतिवार की भोर करीब तीन से चार बजे के बीच टावर पर चढ़ गई और शादी की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। सुबह करीब चार बजे ड्यूटी पर मौजूद एक सिपाही की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई और मौके पर अफसर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि गोरखपुर में तैनात यातायात पुलिस के दारोगा राहुल द्रविड़ ने उसे शादी का झांसा दिया था, लेकिन बाद में मुकर गया। इस संबंध में युवती ने 21 मई 2025 को गाजीपुर के नंदगंज थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। साथ ही उसने धमकी दिए जाने की शिकायत भी की थी।
घटना की सूचना पर संबंधित दारोगा को मौके पर बुलाया गया। उसने शादी से साफ इनकार करते हुए बताया कि उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में उसे उच्च न्यायालय से स्टे मिला हुआ है और युवती उस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।
करीब चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अधिकारियों ने बातचीत कर सुबह करीब आठ बजे युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे गोरखनाथ थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई के बाद युवती को नंदगंज पुलिस के साथ उसके घर भेजा जाएगा।
करीब चार घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अधिकारियों ने बातचीत कर सुबह करीब आठ बजे युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे गोरखनाथ थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई के बाद युवती को नंदगंज पुलिस के साथ उसके घर भेजा जाएगा।

कमेंट
कमेंट X