{"_id":"69e005e2a705eff25a062494","slug":"priority-is-being-given-to-those-getting-married-till-april-20-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1290443-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहालग : शादी में कामर्शियल सिलिंडर के लिए आए 857 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहालग : शादी में कामर्शियल सिलिंडर के लिए आए 857 आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सहालग के सीजन में कामर्शियल गैस सिलेंडर की मांग बढ़ती जा रही है। जिन घरों में शादी समारोह होने वाले हैं, वे लोग गैस सिलिंडर के परेशान हैं। बुधवार को जिला पूर्ति कार्यालय में 300 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिससे कुल आवेदनों की संख्या बढ़कर 857 हो गई है।
यह व्यवस्था विशेष रूप से 20 अप्रैल तक जिन परिवारों में शादी है, उनके लिए लागू की गई है। ऐसे परिवार गैस सिलिंडर पाने के लिए आवेदन पत्र के साथ शादी का निमंत्रण कार्ड संलग्न कर जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कर रहे हैं। यहां से आवेदन की जांच कर संबंधित गैस एजेंसी को भेजा जा रहा है, जहां से लाभार्थी सिलिंडर प्राप्त कर रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आवेदन करने वाले सभी उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर एजेंसियाें से सिलिंडर दिया जा रहा है। अभी 20 अप्रैल तक की शादियों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X