{"_id":"69cc3ce0f9343334780fde97","slug":"accused-of-abusing-and-threatening-over-small-matters-police-engaged-in-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1275380-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मंगेतर का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मंगेतर का अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
- छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- युवक ने ऑनलाइन अश्लील वीडियो बना कर इंस्टाग्राम पर किया शेयर
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। सहजनवां थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मंगेतर का अश्लील वीडियो इंस्टग्राम पर वायरल कर दिया। शिकायत पर युवक ने परिजनों से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ पीपीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि छह महीने पहले उनकी बेटी की शादी सहजनवां थाना क्षेत्र के युवक के साथ तय हुई थी। जून 2026 में शादी की तारीख भी फाइनल हो गई थी। शादी तय होने के बाद युवक ने बेटी से फोन पर बातचीत शुरू की और उसे मंगेतर के तौर पर घुमाने भी ले जाता था। पीड़िता के अनुसार, इसी दौरान युवक ने ऑनलाइन वीडियो कॉल के जरिये बहला-फुसलाकर बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह छोटी-छोटी बातों पर बेटी और उसके परिवार को गाली-गलौज और धमकियां देने लगा। जब परिजन मामले की शिकायत युवक के परिवार से करने गए तो वे विवाद और धमकियां देने लगे।
25 मार्च को युवक ने बेटी की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जब परिवार ने फोटो हटाने की मांग की तो युवक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर परिजनों ने शादी तोड़ने की बात की तो युवक ने और भी अश्लील फोटो शेयर कर परिवार को बदनाम करना शुरू कर दिया। परिजन तंग आकर मंगलवार को पीपीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी पीपीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos