सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of cheating lakhs of rupees in the name of job, FIR registered on court's order

Gorakhpur News: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating lakhs of rupees in the name of job, FIR registered on court's order
विज्ञापन
विद्यालय की कमेटी के सदस्य दंपती व रिश्तेदारों पर लाखों रुपये लेने का आरोप
Trending Videos

विरोध करने पर जान से मारने व फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराकर फंसाने की धमकी
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र स्थित विवेकानंद शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में नौकरी के नाम पर ठगी और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रबंधक नवारुन चटर्जी ने इस संबंध में न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले में कमेटी के उपाध्यक्ष, उनकी पत्नी और उनके कुछ रिश्तेदारों को नामजद किया गया है। कोर्ट के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रबंधक के अनुसार, विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मुखर्जी के निधन के बाद उनके बेटे अंशुमान मुखर्जी को उपाध्यक्ष बनाया गया। आरोप है कि अंशुमान मुखर्जी और उनकी पत्नी अमृता दास, जो स्वयं भी कमेटी की सदस्य हैं उन्होंने विद्यालय में नियुक्ति के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की अवैध वसूली की। उस समय कोई भी नियुक्ति प्रक्रिया प्रस्तावित नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवारुन चटर्जी का कहना है कि जब उन्हें मामले की जानकारी हुई तो विरोध किया। आरोपियों से लोगों का रुपये वापस करने को कहा। साथ ही विद्यालय आने-जाने से भी रोक दिया। इससे नाराज होकर आरोपियों ने उनके खिलाफ दुष्प्रचार शुरू कर दिया। यह अफवाह फैलाई कि वसूली गई रकम प्रबंधक को दे दी गई है।
प्रबंधक ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने बकाया धन लौटाने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, उनके आवास और विद्यालय परिसर में विवाद उत्पन्न कर फर्जी प्रार्थना पत्र दिलवाकर उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश रची जा रही है। इसकी शिकायत उन्होंने थाने से लेकर एसएसपी तक की लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शरण ली।
शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed