फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Acting on the ADG's instructions, the Shahpur police registered an FIR against a hospital employee.

Gorakhpur News: निजी अस्पताल में नर्स से छेड़खानी, विरोध पर नौकरी से निकलवाने की धमकी

Sun, 09 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 09 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Acting on the ADG's instructions, the Shahpur police registered an FIR against a hospital employee.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में नर्स से छेड़खानी, अश्लील टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एडीजी जोन के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने अस्पताल में कार्यरत महबूब के खिलाफ प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहपुर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एडीजी जोन को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह फातिमा रोड स्थित हॉस्पिटल में नर्स के पद पर तैनात है। आरोप है कि अस्पताल में काम करने वाला महबूब ड्यूटी के दौरान उसका हाथ पकडता था और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने के साथ गलत हरकत करता था। पीड़िता के मुताबिक, विरोध पर आरोपी उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी देता था। आरोप है कि वह उसका पीछा करते हुए कमरे तक पहुंच गया और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीजी जोन के निर्देश पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी महबूब के खिलाफ छेड़खानी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शाहपुर थाना प्रभारी अंजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed