सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action taken against Campierganj police station officer who failed to prevent road accidents

DGP ने गोरखपुर SO को किया लाइनहाजिर: सड़क हादसे रोकने में फिसड्डी निकले कैंपियरगंज थानेदार, हो गई कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
सार

कैंपियरगंज थानाक्षेत्र बीते तीन माह में हादसों की संख्या के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ने संबंधित थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कैंपियरगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।

Action taken against Campierganj police station officer who failed to prevent road accidents
डीजीपी राजीव कृष्ण
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लागू की गई जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) योजना की समीक्षा में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर डीजीपी ने सख्त कार्रवाई की है। समीक्षा में फिसड्डी मिलने पर डीजीपी ने कैंपियरगंज थाने के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
Trending Videos


1 जनवरी 2026 से शुरू की हुई इस योजना के तहत प्रदेश के सात पुलिस कमिश्नरेट और 68 जनपदों के 487 दुर्घटना बहुल थानों को चिन्हित किया गया था। इसका उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और जनहानि को न्यूनतम करना था। हालांकि, हालिया समीक्षा रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर चिन्हित थानों में दुर्घटनाएं कम होने के बजाय बढ़ गईं हैं। कैंपियरगंज थानाक्षेत्र बीते तीन माह में हादसों की संख्या के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गया, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ने संबंधित थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

कैंपियरगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ का कहना है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का सही ढंग से पालन न कराना और निगरानी में ढिलाई इस स्थिति के लिए जिम्मेदार है। लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत काम न करने पर कार्रवाई की गई है।

प्रदेश के अन्य थाना प्रभारियों पर भी कार्रवाई
कैंपियरगंज के अलावा अन्य थानों में भी खराब प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें वाराणसी के चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार, कन्नौज के छिबरामऊ थाने के विष्णुकांत तिवारी, बाराबंकी के रामसनेही घाट थाने के जगदीश प्रसाद शुक्ला, अलीगढ़ के जवां थाना के धीरज यादव तथा जौनपुर के सिकरारा थाने के उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। इन सभी को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए गए हैं।

यातायात अधिकारियों पर भी जांच
कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए प्रशासन ने उच्च अधिकारियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है। बाराबंकी के सीओ ट्रैफिक आलोक कुमार पाठक और जौनपुर के सीओ ट्रैफिक गिरेन्द्र कुमार सिंह के खिलाफ जांच के आदेश जारी किए गए हैं। डीजीपी की इस कार्रवाई को विभाग में जवाबदेही तय करने के रूप में देखा जा रहा है। स्पष्ट संकेत दिया गया है कि सड़क हादसों को रोकने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed