फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS Director warns against environment by planting saplings

एम्स निदेशक ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति आगाह किया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
AIIMS Director warns against environment by planting saplings
फोटो-  एम्स निदेशक ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति आगाह किया गोरखपुर। एम्स की निदेशक डॉ सुरेखा किशोर के नेतृत्व में पर्यावरण के दिवस के मौके पर एम्स परिसर में फैक्लटी के सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान बारिश में भी डॉ सुरेखा किशोर ने एम्स परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर जलभराव की समस्या को देखते हुए उसे तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। कहा कि कोरोना महामारी के बीच थोड़े समय के लिए इंसानी गतिविधियां कम होने से पर्यावरण में बदलाव दिखने लगे हैं। कई नदियों का जल पहले की तुलना में ज्यादा स्वच्छ हो गया। महज दो से तीन माह में ये बदलाव हमे बताने के लिए काफी हैं कि हम प्रकृति का दोहन किस तरह करते आ रहे थे। इस बदलाव को अपने अंदर शामिल करना होगा, तभी पर्यावरण स्वच्छ रह सकता है। जिले के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। क्योंकि यह जिला हमेशा से ही जापानी इंसेफेलाइटिस की चपेट में आता रहता है। साफ-सफाई से  पर्यावरण बेहतर होगा और जापानी इंसेफेलाइटिस पर भी रोक लगेगी। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर अश्विन महौर, डॉ सुबोध, डॉ एचएस जोशी, डॉ अजय भारती, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ अमित रंजन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed