{"_id":"6a2f0f97a5e03b20e00d08bc","slug":"ajit-puris-book-ahladit-hai-ayodhya-has-been-selected-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1354206-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर के डॉ. अजीत को अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य अकादमी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर के डॉ. अजीत को अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य अकादमी पुरस्कार
विज्ञापन
डॉ. अजीत कुमार पुरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। जनपद के उरुवा क्षेत्र के मठ चचाईराम गांव के रहने वाले डॉ. अजीत कुमार पुरी को मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग ने वर्ष 2024 का अखिल भारतीय अटल बिहारी वाजपेयी साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की है। दिल्ली विश्वविद्यालय मे हिंदी विभाग मे सहायक आचार्य डॉ. अजीत को यह पुरस्कार उनकी पुस्तक ''''आह्लादित है अयोध्या'''' के लिए दिया जा रहा है।
इस पुरस्कार के तहत डॉ. अजीत को एक लाख रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने 12वीं तक की शिक्षा रामरेखा सिंह इंटर कॉलेज, उरुवा बाजार से की है। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीए और एमए किया। डीयू से ही उन्होंने पीएचडी की। इसके बाद वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भी अध्यापक रहे।
इस पुरस्कार की घोषणा पर जिले के साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। गोरखपुर निवासी व दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज में सहायक आचार्य डॉ. अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि इससे गोरखपुर का गौरव बढ़ा है। नए रचनाकारों को इससे सीख मिलेगी और उनका मनोबल बढ़ेगा। डॉ. अजीत के बड़े भाई विनोद पुरी, भौवापार निवासी हिंदी के शोधार्थी उत्कर्ष त्रिपाठी, राजन राम त्रिपाठी एवं शीलवर्धन प्रताप सिंह आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।