सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UPPSC Government Inter College Lecturer Preliminary Exam concludes at 24 centers in the city.

Gorakhpur News: सामान्य ज्ञान ने छकाया, विषयगत सवालों ने दी राहत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
UPPSC Government Inter College Lecturer Preliminary Exam concludes at 24 centers in the city.
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को शहर के 24 केंद्रों पर संपन्न हो गई। इसमें विषयगत सवाल आसान रहे, जबकि सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया। परीक्षा में महज 45 प्रतिशत अभ्यर्थी ही शामिल हुए, जबकि करीब 55 प्रतिशत से अधिक अनुपस्थित रहे।

सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें 80 प्रश्न विषयगत और 40 सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन से जुड़े थे। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि विषय से जुड़े प्रश्न आसान लगे लेकिन अन्य प्रश्न कठिन थे। परीक्षा के लिए गोरखपुर जनपद के लिए कुल 10,758 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से महज 4834 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 5924 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों के लिए हुई परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा के तहत हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, भौतिकी, गणित, जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषयों के लिए परीक्षा आयोजित थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed