सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi listened to the grievances of 200 people at Gorakhnath Temple.

जनता दर्शन : राजस्व के मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर करें कड़ी कार्रवाई

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi listened to the grievances of 200 people at Gorakhnath Temple.
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। राजस्व संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समय सीमा के भीतर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।


सीएम योगी ने फरियादियों से एक-एक करके मुलाकात की और समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है, सभी की उचित समस्या का निदान कराएगी। इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा कि आप परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इलाज की चिंता सरकार पर छोड़ दें, सरकार इलाज में मदद करेगी। जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा। लोगों को विवेकाधीन कोष से भी सहायता दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरक्षपीठाधीश्वर ने की गोसेवा, बच्चों पर लुटाया प्यार
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने सुबह महायोगी गुरु गोरखनाथ, ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद गोशाला में गोसेवा की। गोवंश को अपने हाथ से गुड़-रोटी खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया। फिर मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए परिजनों के साथ आए बच्चों को पास बुलाकर उन्हें दुलारा, पढ़ाई के बारे में बातचीत की और उन्हें चॉकलेट दी। जनता दर्शन के दौरान भी सीएम ने बच्चों को चॉकलेट दी और खूब मन लगाकर पढ़ने-आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed