सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Anmol was named Player of the Match for his excellent bowling.

क्रिकेट: नीना थापा एकेडमी ने हॉक स्पोर्ट्स को हराया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Anmol was named Player of the Match for his excellent bowling.
विज्ञापन
- बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अनमोल बने प्लेयर ऑफ द मैच
Trending Videos


गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से माउंट लिट्रा जी स्कूल, कुसम्ही में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को नीना थापा एकेडमी और हॉक स्पोर्ट्स के बीच मैच खेला गया। इसमें नीना थापा एकेडमी ने 50 रन से जीत दर्ज की।
35-35 ओवर के मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 267 रन बनाए। इसमें ऋषभ शर्मा ने 46, आर्यन निषाद ने 43 और गोलू गुप्ता ने 30 रन का योगदान दिया। हॉक स्पोर्ट्स की ओर से लेग स्पिनर अमन यादव ने 2.2 ओवर में पांच विकेट झटके। महबूब अंसारी ने चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम 24 ओवरों में 117 रन पर सिमट गई। टीम के लिए पीयूष यादव ने सर्वाधिक 30 व अमन यादव ने 25 रन बनाए। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की ओर से कप्तान अनमोल सिंह और शिवम मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिए। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अनमोल सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed