सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Annual exam results declared, Hindi and English medium students performed excellently

Gorakhpur News: एमजी इंटर कॉलेज में मेधावियों का सम्मान, आयुष और अली बने टॉपर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Annual exam results declared, Hindi and English medium students performed excellently
विज्ञापन
गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हिंदी माध्यम में कक्षा नौ के छात्र आयुष कुमार ने 90.58 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय के ओवरऑल टॉपर बने, जबकि अंग्रेजी माध्यम में कक्षा सात के अली मेराज ने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
Trending Videos

हिंदी माध्यम में आदर्श गुप्ता, राजवीर साहनी, कृष्णा प्रजापति और पिंटू सिंह ने अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान पाया। अंग्रेजी माध्यम में शांतनु, यश प्रताप, आकाश कुमार मौर्य और शगुन सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओलंपियाड (टैली गणित) में राज राहुल ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि साइंस ओलंपियाड में आदित्य कुमार और युग गुप्ता ने प्रमुख स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय ने छात्रों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामनाथ वर्मा सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed