{"_id":"69c0523ca2434c6ad207cd23","slug":"around-1000-people-downloaded-the-admit-cards-on-the-first-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1266103-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय : शोध पात्रता परीक्षा 27 व 28 को, प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय : शोध पात्रता परीक्षा 27 व 28 को, प्रवेश पत्र जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा-2025 (रेट) 27 और 28 मार्च को दो-दो पालियों में होगी। इसके लिए रविवार से अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन शाम तक लगभग एक हजार अभ्यर्थियों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए हैं।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जिज्ञासा या तकनीकी समस्या के लिए पोर्टल पर सहायता के लिए संपर्क सूत्र दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र के साथ एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व केंद्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 10:30 और दूसरी पाली की अपराह्न तीन से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
Trending Videos