{"_id":"697f442aff0c85b1430de9d0","slug":"bjp-called-the-budget-in-gorakhpur-historic-while-opposition-parties-called-it-anti-people-2026-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Union Budget 2026: बजट को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक तो विपक्ष ने जनविरोधी, BSP ने तो कहा झुनझुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Union Budget 2026: बजट को भाजपा ने बताया ऐतिहासिक तो विपक्ष ने जनविरोधी, BSP ने तो कहा झुनझुना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 01 Feb 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने परिवहन, चिकित्सा, व्यवसाय और कामकाजी महिलाओं के लिए योजनाएं लाई गई हैं। यह बजट ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट, किसान, बुनकर, टेराकोटा कलाकारों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा।
बजट 2026:
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बजट को लेकर राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आई है। भाजपा ने इसे ऐतिहासिक और लोक कल्याणकारी बताया है तो कांग्रेस, सपा और बसपा ने इसे झुनझुना कहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने परिवहन, चिकित्सा, व्यवसाय और कामकाजी महिलाओं के लिए योजनाएं लाई गई हैं। यह बजट ट्रेनिंग, स्किल डेवलपमेंट, किसान, बुनकर, टेराकोटा कलाकारों के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा।
Trending Videos
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर समृद्ध और सशक्त भारत की मजबूत नींव रखता है। समाज के सभी वर्गों में उत्थान के लिए समुचित प्रावधान किए गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि यह बजट जनविरोधी है। किसानों को फसल का लाभकारी मूल्य और महंगाई से जूझ रहे गरीब- मजदूर वर्ग के लिए कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर ने कहा कि बजट निराश करने वाला है। निवेशकों का भरोसा टूटा है। महंगाई पर काबू पाने के लिए विशेष पहल नहीं की गई। सपा प्रवक्ता कीर्ति निधि पांडेय ने बजट को पूंजीपतियों के हित में बताया। इसमें गरीबों के लिए कुछ नहीं है। नौजवान, किसान, बेरोजगार, टैक्स पेयर को इससे निराशा हुई है।
