फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Body of married woman found hanging; she was married two months ago.

Gorakhpur News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, दो माह पहले हुई थी शादी

Sun, 09 Aug 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging; she was married two months ago.
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के मऊडी गांव में शनिवार सुबह नवविवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शादी के महज दो माह बाद हुई मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान खजनी के सियर गांव निवासी गिरिजेश यादव की बेटी खुशबू यादव (22) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो माह पहले मऊडी गांव निवासी मनोज यादव के साथ हुई थी। परिजन के मुताबिक, शुक्रवार रात खाना खाने के बाद खुशबू अपने कमरे में सोने चली गई थी। उस समय घर में सब कुछ सामान्य था। शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन को चिंता हुई। कमरे में जाकर देखा तो खुशबू का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शादी के कुछ ही समय बाद हुई मौत से मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अभी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मायका पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ खजनी दीपांशी राठौर ने बताया कि खुशबू यादव की फंदे से लटकने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मायके पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed