{"_id":"69c6f3709e8909963c0aa21a","slug":"c-section-delivery-facility-will-start-soon-at-bhathat-chc-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1271221-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भटहट सीएचसी पर जल्द शुरू होगी सी-सेक्शन डिलेवरी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भटहट सीएचसी पर जल्द शुरू होगी सी-सेक्शन डिलेवरी सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुरुआती चरण में ट्रायल के तौर पर होगी कुछ डिलेवरी
गोरखपुर। भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर जल्द ही सी-सेक्शन डिलेवरी (अस्थायी) सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। जिले की सात प्रथम संदर्भन इकाइयों (एफआरयू) की तर्ज पर यहां भी सर्जरी के जरिये प्रसव की व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने सीएचसी पहुंचकर ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
सीएमओ ने बताया कि भटहट सीएचसी पर पहले से लेडी सर्जन तैनात हैं और हाल ही में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की भी पोस्टिंग की गई है। बेहोशी विशेषज्ञ भी आवश्यकता पड़ने पर सेवाएं देंगी। सी-सेक्शन के लिए जरूरी उपकरणों और सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है ताकि सेवा सुचारु रूप से शुरू की जा सके। उन्होंने बताया कि शुरुआत में कुछ सी-सेक्शन डिलेवरी ट्रायल के रूप में कराई जाएंगी। सफल परिणाम मिलने पर इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश सिंह और चिकित्सा अधिकारियों के साथ इस विषय पर विस्तृत चर्चा भी की गई। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज की भीड़ से बचते हुए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
Trending Videos