{"_id":"699b703617e1139b1206229c","slug":"case-of-harpur-budhat-police-station-area-beaten-up-for-protesting-threatened-to-kill-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1237909-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"16 माह जेल में बिताए: युवती से दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटा, अब बालिका से की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 माह जेल में बिताए: युवती से दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटा, अब बालिका से की हैवानियत
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
पीपीगंज थाना क्षेत्र में मासूम के साथ दरिंदगी के बाद अब हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक डेढ़ माह पहले ही खजनी में युवती से दुष्कर्म के मामले में जमानत पर बाहर आया था।
Trending Videos
आरोप है कि उसने शुक्रवार देर शाम गांव की एक बालिका को रोटी बनाने के बहाने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, मारपीट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिक दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पड़ोसी युवक ने उनकी 12 वर्षीय बेटी को रोटी बनाने के बहाने अपने घर बुलाया। घर पहुंचने के बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
रोते हुए घर लौटी बेटी ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत हलका प्रभारी लालता प्रसाद से की। रविवार को पुलिस किशोरी की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को खजनी पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। 16 माह तक जेल में रहने के बाद सितंबर 25 में वह जमानत पर बाहर आया था। हरपुर बुदहट थाना प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
बालिका का मेडिकल कराने के साथ दर्ज किया गया बयान
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बालिका का तुरंत मेडिकल कराया और उसका बयान महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में दर्ज किया गया। सोमवार को उसका मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराया जाएगा।
