सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five-year-old boy missing from Rapti river bank in Gorakhpur, NDRF and teams engaged in search

18 घंटे से गुम बच्चे की तलाश जारी: राप्ती नदी किनारे से लापता हुआ 5 साल का मासूम, गांव में दहशत- परिजन बेहाल

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 01:30 PM IST
विज्ञापन
सार

परिजनों को आशंका है कि बच्चा तटबंध से फिसलकर पास बह रही राप्ती नदी में गिर गया होगा। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत खोज अभियान शुरू कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस को मौके पर लगाया गया है।

Five-year-old boy missing from Rapti river bank in Gorakhpur, NDRF and teams engaged in search
जांच करने पहुंती पुलिस. नदी किनारे एकत्र गांव वाले और मासूम के घर के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 राप्ती नदी के पास एक पांच वर्षीय मासूम के रहस्यमय ढंग से लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस, एनडीआरएफ और डॉग स्क्वायड की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन करीब 17–18 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है।

Trending Videos


पीपीगंज क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव निवासी अमरजीत यादव का पांच वर्षीय पुत्र रौनक रविवार शाम करीब चार बजे घर से बाहर निकला था। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते वह पास के तटबंध की ओर चला गया। इसके बाद अचानक वह लापता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को आशंका है कि बच्चा तटबंध से फिसलकर पास बह रही राप्ती नदी में गिर गया होगा। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत खोज अभियान शुरू कराया।

कई टीमें जुटीं
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम, डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस को मौके पर लगाया गया है। रविवार शाम से ही नदी और आसपास के इलाकों में सघन तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही
अनुराग सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

गांव में दहशत, परिजन बेहाल
घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव के लोग भी बच्चे की तलाश में जुटे हैं और उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed