{"_id":"699b6fb8df165810490d7041","slug":"selected-for-the-national-sub-junior-championship-to-be-held-in-west-bengal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1238309-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल : उत्तर प्रदेश से खेलेंगे आयुष्मान और आकांक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल : उत्तर प्रदेश से खेलेंगे आयुष्मान और आकांक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पश्चिम बंगाल के सियालदह में 24 फरवरी से आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबाल चैंपियनशिप (बालक व बालिका) के लिए गोरखपुर मंडल के दो खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। बालक वर्ग में आयुष्मान सिंह और बालिका में आकांक्षा पांडेय यूपी की टीम से खेलेंगी।
प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर आयुष्मान और आकांक्षा का चयन बलिया में 12 फरवरी से आयोजित शिविर के लिए किया गया था। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन दोनों खिलाड़ियों के चयन का आधार बना। चयनित टीम 23 फरवरी को प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए रवाना होगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित आकांक्षा पांडेय बिछिया हनुमान मंदिर की रहने वाली हैं। आयुष्मान सिंह देवरिया के मदनपुर क्षेत्र के देवकली जयराम गांव के रहने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हैं।
दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिला वाॅलीबाल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र, संरक्षक शंभुनाथ तिवारी, श्रीकुमार मिश्र, डीके शाही, अजय राय, रमेश राय, श्याम नरायन शुक्ल, बृजेश यादव, आरएसओ आले हैदर, डीएसओ आजाद सिंह, खिलाड़ी रिया त्रिपाठी, मालविका द्विवेदी, श्रेया सिह, रोशनी मौर्या आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
Trending Videos