{"_id":"699b7141ce5cfa53450d720e","slug":"allegation-sarafa-association-officials-reached-a-settlement-in-january-on-the-complaint-in-the-college-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1237831-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एआई से बनाया अश्लील वीडियो, संबंध न बनाने पर वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एआई से बनाया अश्लील वीडियो, संबंध न बनाने पर वायरल करने की दी धमकी
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोप है कि क्षेत्र के ही रहने वाले रसूखदारों के बेटे लंबे समय से उसे परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि बीते 22 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने एआई के जरिये उनकी बेटी का अश्लील वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। 18 जनवरी 2026 को दोपहर में विद्यालय के पास स्थित एक बागीचे में बुलाकर उससे जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया गया।
एआई से बना लिया वीडियो
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
पीपीगंज थाना क्षेत्र के रतलुलोर गांव में एआई तकनीक का दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि रसूखदार परिवारों से जुड़े युवकों ने एक नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो तैयार कर उसे वायरल करने की धमकी दी।
शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। आरोप है कि जनवरी में काॅलेज में शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने सराफा एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की मौजूदगी में जबरिया समझौता करा दिया था। इसके बाद भी युवक आए दिन स्कूल आते जाते छात्रा को परेशान कर रहे थे।
Trending Videos

इससे क्षुब्ध होकर पीड़ित छात्रा ने मां संग एसएसपी से मिलकर गुहार लगाई है। पीपीगंज पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 12वीं की छात्रा है।
आरोप है कि क्षेत्र के ही रहने वाले रसूखदारों के बेटे लंबे समय से उसे परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि बीते 22 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने एआई के जरिये उनकी बेटी का अश्लील वीडियो तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

18 जनवरी 2026 को दोपहर में विद्यालय के पास स्थित एक बागीचे में बुलाकर उससे जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। विरोध पर आरोपियों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह छात्रा वहां से भागकर घर पहुंची और मां को आपबीती बताई।
आरोप है कि शिकायत के बाद आरोपियों के पक्ष में दबाव बनाया गया। 21 जनवरी को सराफा एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारियों की मौजूदगी में लिखित में समझौता कराने की कोशिश की गई। हालांकि मौखिक रूप से समझौता हो गया। परिवार का कहना है कि आरोपियों ने खुद को बड़े घराने का बताते हुए शिकायत वापस लेने की धमकी दी। घटना के बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।

20 फरवरी को जब छात्रा परीक्षा देने जा रही थी, तब रास्ते में आरोपियों ने अश्लील टिप्पणी कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। छात्रा ने घर पहुंचकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि सामाजिक बदनामी के डर से वह कोई आत्मघाती कदम न उठा ले।
इसके बाद वह बेटी संग एसएसपी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थानाप्रभारी को जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।