सब्सक्राइब करें

Christmas 2023: क्रूज पर सैर कर मनाया क्रिसमस, नौकायन पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Tue, 26 Dec 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Christmas by going on a cruise, crowd of tourists gathered on boating
क्रिसमस के अवसर पर रामगढ़ताल में क्रूज का आनंद लेते लोग - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में रामगढ़ ताल स्थित नौकायन पर सोमवार को क्रिसमस के दिन पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम को लेक क्वीन क्रूज से सैर कर लोगों ने त्योहार का आनंद उठाया। वहीं, दोपहर से ही जेट्टी पर पहुंचकर छोटी नाव व स्टीमर से ताल का सैर किया। लेक क्वीन क्रूज लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोग दिन भर सेल्फी लेते दिखे।



 

Trending Videos
Celebrated Christmas by going on a cruise, crowd of tourists gathered on boating
रामगढ़ताल के किनारे जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण सोमवार को रामगढ़ताल स्थित नौकायन पर पूरे दिन पर्यटकों की भीड़ लगी रही। बच्चे व महिलाएं पूरे दिन क्रूज के साथ सेल्फी लेती रहीं। लेक क्वीन क्रूज का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिसंबर को किया था। दो दिन से आमजन के लिए रामगढ़ताल में क्रूज का संचालन शुरू कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrated Christmas by going on a cruise, crowd of tourists gathered on boating
रामगढ़ताल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

सोमवार शाम पांच बजे क्रूज सवारी लेकर रामगढ़ताल में निकली। करीब एक घंटे तक रामगढ़ताल में सैर कराने में बाद पर्यटकों को लेकर जेट्टी पर पहुंची। सिद्धार्थनगर से आए सुजीत कुमार जायसवाल ने पत्नी रंजीता जायसवाल और दो बच्चों के साथ क्रूज से सैर की। कहा कि गोरखपुर में गोवा के आनंद की अनुभूति हो रही है। वहीं, शहर में अंजनी कुमार सिंह ने पत्नी प्रियंका व बच्चों के साथ क्रूज से सैर किया। उन्होंने कहा कि क्रूज से सैर करने पर लगा कि सपना पूरा हो रहा है।

 

Celebrated Christmas by going on a cruise, crowd of tourists gathered on boating
रामगढ़ताल के क्रूज पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

क्रूज के संचालन को लेकर पर्यटन निगम ने जताई आपत्ति
रामगढ़ताल स्थित जेट्टी से लेक क्वीन क्रूज के संचालन पर पर्यटन निगम ने आपत्ति दर्ज कराया है। पर्यटन निगम ने क्रूज के संचालक को जेट्टी से संचालन करने से मना कर दिया है। रामगढ़ताल स्थित जेट्टी का संचालन पर्यटन निगम के पास है।

 

विज्ञापन
Celebrated Christmas by going on a cruise, crowd of tourists gathered on boating
रामगढ़ताल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

पर्यटन निगम के अधिकारियों का कहना है कि जेट्टी का निर्माण छोटी नाव व स्टीमर के संचालन के लिए हुआ है। मुख्यमंत्री के उद्घाटन को देखते हुए जेट्टी दिया गया था। क्रूज काफी बड़ा है। ऐसे में जेट्टी से संचालन पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संचालक को क्रूज के संचालन के लिए जगह तलाश करने के लिए कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed