{"_id":"69cd8a7dfd095c4cff0a1124","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-has-directed-the-officials-to-expedite-the-construction-works-related-to-development-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1276447-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तिहाई पूरी हो चुकी परियोजनाओं को बरसात से पहले फाइनल कराएं : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तिहाई पूरी हो चुकी परियोजनाओं को बरसात से पहले फाइनल कराएं : सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने के साथ समय से पूरा कराने को कहा। सीएम ने कहा कि किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जो परियोजनाएं दो तिहाई से अधिक पूरी हो चुकी हैं उन्हें मानसून की दस्तक से पहले फाइनल कराएं। इस बात का ख्याल रखें कि बरसात होने पर कहीं भी जलभराव न होने पाए।
सीएम योगी बुधवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर के सभाकक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यह संकेत भी दिए कि वह अपने अगले दौरे पर घंटाघर के बंधु सिंह पार्क बने मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण और पांडेयहाता क्षेत्र में नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास कर सकते हैं।
सीएम ने कहा कि हर विकास परियोजना की एक समय सीमा तय होती है और उसे उसी अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए। यह व्यावहारिक रूप से समझना होगा कि बरसात का मौसम शुरू होने पर खुले में होने वाला निर्माण कार्य प्रभावित होता है इसलिए विकास की जितनी भी परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उनसे संबंधित अधिकाधिक निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरे कर लिए जाएं। समय रहते सभी नालों की सफाई का काम पूरा करने का निर्देश देने के साथ सीएम योगी ने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गोड़धोइया नाला परियोजना पर गंभीरता से ध्यान देकर इसे जल्द पूर्ण कराने का प्रयास हो।
समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने कहा कि अभी बारिश का मौसम शुरू होने में समय है लेकिन समय रहते यह सुनिश्चित करना होगा कि बरसात होने पर कहीं भी जलभराव न होने पाए। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा काम हुआ है, इसे लगातार उत्कृष्टता की ओर ले जाने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री योगी ने विरासत गलियारा के निर्माण की प्रगति, घंटाघर स्थित बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पांडेयहाता में बनने वाले नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की कार्ययोजना के बारे में पूछा। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर लोकार्पण और शिलान्यास की पूरी तैयारी रखें। सीएम योगी ने कहा कि पटरी व्यापारियों को वेंडिंग जोन में सम्मानजनक जगह और पूरी सहूलियत दी जाए।
Trending Videos