सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cleaned various drains in the city and removed silt

Gorakhpur News: नगर निगम का नाला सफाई का चला अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Cleaned various drains in the city and removed silt
विज्ञापन
-शहर के विभिन्न नालों की सफाई कर निकाला शिल्ट
Trending Videos




गोरखपुर। मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने शहर के प्रमुख नालों की सफाई का अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को बेतियाहाता-कसया रोड स्थित बड़े नाले की सफाई पोकलेन मशीन और सफाई कर्मियों की मदद से कराई गई। इस दौरान नाले से बड़ी मात्रा में सिल्ट और कचरा निकाला गया।

फिराक चौराहे स्थित बड़े नाले की सफाई के दौरान स्थानीय पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सफाई कर्मियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि करीब 18 फीट गहरे नाले में कर्मचारी बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के उतरकर सफाई कार्य कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नालों में जहरीली गैस या विषैले जीव-जंतु होने का भी खतरा रहता है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और शासन से सफाई कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा किट, मास्क, दस्ताने और अन्य उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। पार्षद ने शहरवासियों से भी अपील की कि नालियों और नालों में कूड़ा न डालें, जिससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित न हो। वहीं पादरी बाजार के वार्ड संख्या-35 समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में भी पोकलेन मशीन के माध्यम से नालों की सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि बरसात से पूर्व सभी प्रमुख नालों की नियमित सफाई कराई जा रही है, ताकि जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो और जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed