{"_id":"6a266ad4cb1d97a9ad03cd3c","slug":"a-mother-died-during-delivery-at-the-chauri-chaura-chc-in-gorakhpur-family-members-allege-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CHC में मौत: बेटे को जन्म देकर नीलम ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा- डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CHC में मौत: बेटे को जन्म देकर नीलम ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा- डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार
पति देव निषाद और भाई रितेश ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद इलाज में लापरवाही बरती गई। रात में डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे, जिसके कारण समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका और नीलम की मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। दरअसल, शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर पति देव निषाद उन्हें सीएचसी चौरीचौरा लेकर आए। यहां ऑपरेशन से नीलम ने एक पुत्र को जन्म दिया। रविवार सुबह करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई।
सीएचसी पर हंगामे पर जुटी भीड़ की सूचना पर विधायक श्रवण निषाद भी पहुंच गए. परिजनों से जानकारी ली.
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौरीचौरा में ऑपरेशन से प्रसव के बाद रविवार सुबह करीब पांच बजे नीलम निषाद (28) की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और परिवारवालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को छह घंटे तक समझा-बुझाकर शांत कराया।
परिवारवालों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच के लिए सीएमओ ने कमेटी गठित कर दी है। जानकारी के अनुसार, देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा दुबौली गांव निवासी नीलम निषाद का मायका चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी खास गांव में है।
नीलम की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर उनके पति उन्हें सीएचसी चौरीचौरा लेकर आए थे। यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव कराया, जिसमें नीलम ने एक पुत्र को जन्म दिया। महिला के पति देव निषाद और भाई रितेश ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद उपचार में लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
रात में डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे, जिसके कारण समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका और नीलम की मौत हो गई। करीब छह घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सूचना मिलने के बाद विधायक सरवन निषाद भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सर्वजीत प्रसाद ने बताया कि महिला का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ था। उनकी मौत हृदयाघात (हार्ट अटैक) के कारण हुई है। मौके पर डॉक्टर मौजूद थे।
घटना बेहद दुखद है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई है तो आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। सीएमओ से वार्ता कर तत्काल जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों की ओर से बाहरी दवाएं और जांच लिखने सहित लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच होगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा: -इंजी. सरवन निषाद, विधायक, चौरीचौरा

Trending Videos