सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Grid Scheme will change the face of the city, development of three major roads got approval

सीएम ग्रिड योजना: बेतियाहाता से अलहदादपुर तक बनेगी स्मार्ट सड़क, जाम से मिलेगी राहत- पहली किस्त जारी

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
सार

इस योजना के तहत तीन अहम मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा, जो शहर के यातायात और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। पहला मार्ग बेतियाहाता चौक से अलहदादपुर तिराहा, टीडीएम तिराहा से ट्रांसपोर्टनगर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-28 तक विकसित किया जाएगा।
 

CM Grid Scheme will change the face of the city, development of three major roads got approval
सड़क (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए कुल 151.48 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Trending Videos


इसके तहत बेतियाहाता से अलहदादपुर होते हुए घंटाघर तक सड़क स्मार्ट बनेगी जिससे लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इसकी स्वीकृत धनराशि में से 47.71 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इससे परियोजना के प्रारंभिक कार्य जल्द शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभागों ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं। इस योजना के तहत तीन अहम मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा, जो शहर के यातायात और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। पहला मार्ग बेतियाहाता चौक से अलहदादपुर तिराहा, टीडीएम तिराहा से ट्रांसपोर्टनगर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-28 तक विकसित किया जाएगा।

इस पर 63.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसकी चौड़ाई 15 से 18 मीटर तक होगी, जिससे जाम की समस्या में काफी राहत मिलेगी। दूसरा मार्ग टीडीएम तिराहा से पांडेयहाता, महेवा चुंगी और बर्फ खाना रोड होते हुए हयात पैलेस तक बनाया जाएगा। इस परियोजना पर 62.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण से यातायात दबाव कम होगा। तीसरा मार्ग अलहदादपुर तिराहे से रायगंज होते हुए घंटाघर तक जाएगा, जिस पर 25.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी चौड़ाई 6 से 8 मीटर रखी जाएगी, जिससे पुराने शहर में आवागमन अधिक सुगम होगा। इस परियोजना को अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी की निगरानी में पूरा किया जाएगा।

ग्रीन रोड कॉन्सेप्ट के तहत बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, सुरक्षित फुटपाथ, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग और हरियाली बढ़ाने के लिए विशेष लैंडस्केपिंग की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इस पहल से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि पर्यावरण संतुलन और नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed