सब्सक्राइब करें

UP: अमर उजाला सम्मान समारोह में बोले सीएम योगी- ग्लोबल वार्मिंग बड़ा खतरा, पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज आगे आए

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 12:08 PM IST
सार

सीएम योगी रविवार को अमर उजाला की ओर से दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा, प्रकृति में मनुष्य के साथ हर जीव की मौजूदगी आवश्यक है। सभी परस्पर आश्रित हैं। हमें उनकी जरूरताें को भी देखना चाहिए।

विज्ञापन
CM Yogi said in Amar Ujala Samman ceremony - Global warming is a big threat
छात्रों को सम्मानित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर गंभीरता से ध्यान देना होगा। तभी जीव सृष्टि की रक्षा की जा सकेगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार तो प्रयास कर ही रही है, समाज को भी जागरूक होना पड़ेगा। 

सीएम योगी रविवार को अमर उजाला की ओर से दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा, प्रकृति में मनुष्य के साथ हर जीव की मौजूदगी आवश्यक है। सभी परस्पर आश्रित हैं। हमें उनकी जरूरताें को भी देखना चाहिए। पर्यावरण के नुकसान का असर जीव सृष्टि के साथ मनुष्य पर भी पड़ेगा। ग्लोबल वार्मिंग को समय रहते रोका न गया, तो विश्व में व्यापक सूखा व बाढ़ जैसी आपदाएं आ सकती हैं। अनाज का भीषण संकट हो सकता है। 

सीएम योगी ने बताया, सरकार ने अभियान चलाकर कम ऊर्जा की खपत व  कम कार्बन उत्सर्जन वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाकर प्रदेश में न सिर्फ ऊर्जा की बचत की, बल्कि कार्बन उत्सर्जन से नुकसान को भी कम किया। उन्होंने बताया, बिना राशि खर्च किए 16 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइट लगा दी गई हैं। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता विकसित करने वाले कार्यक्रमों की प्रशंसा भी की।

Trending Videos
CM Yogi said in Amar Ujala Samman ceremony - Global warming is a big threat
सीएम योगी ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने बताया, सरकार ने अभियान चलाकर कम ऊर्जा की खपत व  कम कार्बन उत्सर्जन वाली एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाकर प्रदेश में न सिर्फ ऊर्जा की बचत की, बल्कि कार्बन उत्सर्जन से नुकसान को भी कम किया। उन्होंने बताया, बिना राशि खर्च किए 16 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइट लगा दी गई हैं। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता विकसित करने वाले कार्यक्रमों की प्रशंसा भी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi said in Amar Ujala Samman ceremony - Global warming is a big threat
सीएम योगी ने एसएस एकेडमी के बच्चों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
परिवर्तन पथ पर युग-पथिक का विमोचन
सीएम ने अमर उजाला के नए सिटी ऑफिस पर 'परिवर्तन पथ पर युग-पथिक' टेबल बुक का विमोचन किया। इसे अमर उजाला ने प्रकाशित कराया है, जिसमें प्रदेश की कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे सुधारों पर विशेष आलेख हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने टेबल बुक में उत्तर प्रदेश स्लोगन को देखा और हर कॉलम को गौर से पढ़ने के बाद सराहना की। टेबल बुक में प्रदेश में वर्ष 2017 से हो रहे जन सरोकारों से जुड़े कार्यों को सचित्र लिपिबद्ध किया गया है।
 
CM Yogi said in Amar Ujala Samman ceremony - Global warming is a big threat
अमर उजाला सम्मान समारोह में गोरखपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला पाठकों के लिए नवाचार करता है : सीएम 
शहर के सिविल लाइंस स्थित अमर उजाला के नए सिटी ऑफिस का लोकार्पण रविवार काे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने कार्यालय का भ्रमण कर संपादकीय कार्य को देखा।  उन्होंने कहा कि अपने पाठकों के लिए अमर उजाला हमेशा नवाचार करता है।
विज्ञापन
CM Yogi said in Amar Ujala Samman ceremony - Global warming is a big threat
सीएम योगी ने रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में बच्चों को सम्मानित किया - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अमर उजाला की ओर से दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित किया। बच्चों को खुद अपने पास बुलाकर फोटो भी खिंचवाया मुख्यमंत्री योगी ने।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed