{"_id":"69c5a5c1d077d045d90ba5df","slug":"cm-yogi-said-the-government-is-building-a-center-of-excellence-for-green-hydrogen-energy-in-mmmut-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1270335-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यूपी में 20 हजार स्टार्टअप, आधे से ज्यादा संचालित कर रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यूपी में 20 हजार स्टार्टअप, आधे से ज्यादा संचालित कर रहीं महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी बोले- एमएमएमयूटी में ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनवा रही सरकार
गीडा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह में सीएम ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की बताईं विशेषताएं
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीस हजार से अधिक स्टार्टअप काम कर रहे हैं और इनमें से आधे महिलाओं द्वारा संचालित किया जा रहे हैं। बीते नौ वर्षों में गोरखपुर के विकास में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। सीएम ने ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी को भविष्य की ऊर्जा बताते हुए कहा कि सरकार मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनवा रही है। एनर्जी के लिए हमें किसी अन्य देश पर निर्भर न रहना पड़े, इसके लिए ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी इसका एक माध्यम बनने वाली है। जापान से मिल करके इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे।
सीएम योगी बृहस्पतिवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र (गीडा) में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की सबसे बड़ी विशेषता है कि स्टार्टअप चलाने वाला व्यक्ति केवल अपना कंप्यूटर लेकर वहां जाएगा। उसे जगह, विद्युत कनेक्शन और अन्य जन सुविधाओं की चिंता नहीं करनी है। देश और दुनिया में जहां कहीं भी सॉफ्टवेयर की टेक्नोलॉजी आज अपनी धमक दिखा रही है, उसके पीछे यही मॉडल सब जगह सफल हुए हैं। गोरखपुर में पहली बार इसे शुरू किया जा रहा है। प्लग एंड प्ले मॉडल पर यहां के युवाओं को अपने स्टार्टअप के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध हुआ है।
सीएम ने कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर के विकास और इसकी उपलब्धियां की भी विस्तार से चर्चा की। कहा कि गोरखपुर से अंदर की सड़कों को लेकर, अन्य तमाम प्रकार की सुविधाओं को लेकर काम हुए। गोरखपुर में एक लाख करोड़ रुपये लगने से लाखों नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार की संभावना भी आगे बढ़ी है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रशासनिक सलाहकार अवनीश अवस्थी, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
सांसद की चुटकी...युद्ध नहीं होता तो रविकिशन दुबई में होते
गोरखपुर। सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान सांसद रविकिशन की फिर चुटकी ली। कहा कि अगर इस समय युद्ध नहीं हो रहा होता तो रविकिशन अभी दुबई में होते। आज समय है तो बोले सहजनवां चल लेते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि रविकिशन को विश्वास नहीं हो रहा था कि गोरखपुर में कितना निवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में पांच हजार करोड़ रुपये लग गए होंगे। इस पर जवाब दिया कि गोरखपुर में पिछले पांच वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये लग चुके हैं। उधर, सांसद रविकिशन ने सहजनवां के विधायक की चुटकी लेते हुए कहा-आपको देखना चाहिए कि अभी सांसद को भी भाषण देना है। सबकुछ आपने ही बोल दिया तो बोलने के लिए मेरे पास क्या बचेगा। इस पर खूब ठहाके लगे।
यूपी बनेगा आईटी का अग्रणी प्रदेश : अजीत पाल
प्रदेश सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के राज्यमंत्री अजीतपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। यूपी में बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं और इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।
काम सीख कर विदेश न भाग जाना : रविकिशन
सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि इस आईटी पार्क से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। यह ऐतिहासिक कार्य है। आईटी पार्क के बारे में कहा कि यहां बच्चे टेक्नोलॉजी में आगे आएंगे। यूरोप में जो कंपनी हैं, वहां भारतीय युवा काम कर रहे। भारतीय युवाओं के दिमाग को खरीदा जाता है। सीख के देश के बाहर मत चले जाना। सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि विकास के प्रतिमान गढ़ रहे गीडा में सीएम योगी के मार्गदर्शन में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क के रूप में नई सौगात मिली है।
आठ साल में तीन गुना हुआ यूपी से सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट: अरविंद कुमार
समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि यूपी में निवेश आ रहा है और यह सॉफ्टवेयर क्षेत्र के लोगों की भी पसंद बन रहा है। एसटीआईपी के बारे में बताया कि अबतक 70 सेंटर बन चुके हैं। गोरखपुर में एसटीपीआई का यह छठवां सेंटर है। यूपी में दो और सेंटर भी लगभग बन गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट 19 लाख करोड़ रुपये का है और यह विश्व में नंबर एक है।
स्टार्टअप वाले युवाओं से सीएम ने किया संवाद
एसटीपीआई गोरखपुर सेंटर की पट्टिका का अनावरण और फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेंटर भवन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने यहां स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं और आईटी प्रोफेशनल्स से संवाद किया और उनके नव उद्यमों के बारे में चर्चा की। सीएम योगी ने सेंटर भवन में रामलला की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रभु की आराधना भी की। साथ ही एसटीपीआई गोरखपुर सेंटर के परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंच पर जाने से पहले सीएम योगी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर गीडा की परियोजनाओं की जानकारी ली।
Trending Videos