{"_id":"69e1553de6051ad2640a4981","slug":"beautification-work-done-for-rs-19817-lakh-under-amrit-20-scheme-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1291719-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: झुंगिया तालाब की बदली सूरत...बना पिकनिक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: झुंगिया तालाब की बदली सूरत...बना पिकनिक स्पॉट
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- अमृत 2.0 योजना को लेकर 198.17 लाख में हुआ सौंदर्यीकरण कार्य
- इसी महीने सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों हो सकता है लोकार्पण
- 13.99 करोड़ रुपये से हो रहा चार अन्य पोखरों का सौंदर्यीकरण
गोरखपुर। शहर के झुंगिया क्षेत्र स्थित झुंगिया तालाब अब अपनी बदली हुई सूरत के साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। कभी दुर्गंध और गंदगी के लिए बदनाम यह पोखरा अब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो चुका है। इस तालाब का लोकार्पण इसी माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं।
अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 198.17 लाख रुपये की लागत से झुंगिया तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया। इस परियोजना की शुरुआत 14 सितंबर 2024 को हुई थी, जिसे 30 मार्च 2026 को पूर्ण कर लिया गया। इस योजना के तहत तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवॉल, पाथवे, घाट निर्माण, ओपन जिम, ग्रीन बेल्ट, हाईमास्ट लाइट और बैठने के लिए बेंच जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
पहले इस तालाब की स्थिति ठीक नहीं थी। आसपास के नालों का गंदा पानी सीधे पोखरे में गिरता था, जिससे पानी की गुणवत्ता खराब हो गई थी और दुर्गंध फैलती थी। अब योजना के तहत सभी नालों को टैप कर दिया गया है और तालाब की तली की सफाई कर पानी को स्वच्छ बनाया गया है। इससे न सिर्फ पर्यावरण में सुधार हुआ बल्कि आसपास के लोगों को भी राहत मिली है। लोग अब यहां सुबह-शाम टहलने, व्यायाम करने और परिवार के साथ समय बिताने पहुंच रहे हैं।
नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा के अनुसार, इसी महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस तालाब का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में 13.99 करोड़ रुपये की लागत से चार अन्य पोखरों का भी सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसमें महादेव झारखंडी स्थित भौरोपुर पोखरा, स्पोर्ट्स काॅलेज के सामाने का पोखरा, दिव्य नगर पोखरा व करीम नगर में पोखरे का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है।
Trending Videos