{"_id":"69e151278521139ab00f5f4c","slug":"interested-students-will-be-able-to-re-appear-for-any-three-subjects-with-dates-starting-may-15-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1291583-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : दूसरे मौके को लेकर 10वीं के छात्र-छात्राएं उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : दूसरे मौके को लेकर 10वीं के छात्र-छात्राएं उत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं के परिणाम बाद अंक सुधार के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। छात्र-छात्राएं किन्हीं तीन विषयों में दोबारा परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकेंगे।
सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों की मानें तो गणित और विज्ञान जैसे विषयों में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए छात्र-छात्राएं ज्यादा संख्या में आवेदन कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। विलंब शुल्क के साथ 21 और 22 अप्रैल को आवेदन किया जा सकेगा।
सीबीएसई ने उन छात्रों को दूसरा मौका दिया है, जिन्होंने मुख्य परीक्षा में कम अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे छात्र अब अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए किन्हीं तीन विषयों को चुनकर दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बोर्ड का यह निर्णय छात्रों के लिए बिना एक वर्ष गंवाए अपने परिणाम को बेहतर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। जिला स्तर पर दूसरी परीक्षा को लेकर तैयारियां भी तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी जल्द ही कर लिया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, परिणाम के आधार पर छात्रों की संख्या तय होने के बाद केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। यह परीक्षा 15 मई से प्रस्तावित है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। स्कूलों में इसे लेकर बृहस्पतिवार को चर्चाएं चलती रहीं।
सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनीत कोहली ने बताया कि जो छात्र आवेदन कर रहे हैं, वे अपनी तैयारी पूरी गंभीरता के साथ जारी रखें। इससे वे पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X