{"_id":"69e1554e6f0ead7c700d52aa","slug":"ready-made-puja-sets-ranging-from-rs-500-to-rs-1500-are-making-shopping-easier-for-people-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1291814-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लग्न में सजे बाजार, एक ही जगह मिल रहा पूरा पूजन सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लग्न में सजे बाजार, एक ही जगह मिल रहा पूरा पूजन सामान
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शादियों के इस सीजन में शहर के बाजार पूरी तरह गुलजार हो उठे हैं। खासकर असुरन चौक और आसपास के इलाकों में पटवा पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। शादी-विवाह की तैयारियों में जुटे लोग एक ही स्थान से सभी जरूरी सामान खरीद रहे हैं।
दुकानदारों ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक ही जगह पर विवाह से जुड़े सभी पारंपरिक सामान सजा दिए हैं। इन जगहों पर कोहबर की डलिया, सुपा, मौर, सिल-बट्टा, हरिश, मिट्टी के कलश, ओखल-मुसल और सुपली जैसे सामान आसानी से उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, विशेष रूप से पटवा पूजन के लिए तैयार किए गए सेट भी बाजार में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
दुकानदार माया ने बताया कि इस बार ग्राहकों की मांग को देखते हुए 500 से 1500 रुपये तक के पूजन किट बनाए गए हैं, जिनमें शादी की वेदी से लेकर पटवा पूजन तक का पूरा सामान शामिल है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है बल्कि खरीदारी भी व्यवस्थित तरीके से पूरी हो रही है। पटवा पूजन के लिए तैयार पटरे, सुपली और अन्य सामग्री मशीनों से नहीं बल्कि हाथों से बारीकी के साथ बनाई जा रही हैं। चरगांवा निवासी चमेली देवी बताती हैं कि पहले शादी की तैयारी के लिए अलग-अलग जगहों पर जाना पड़ता था लेकिन अब सारी सामग्री एक ही जगह मिलने से काफी सुविधा हो गई है।
असुरन की सुशीला मिश्रा कहती हैं, तैयार पूजन सेट से नई पीढ़ी को सबसे ज्यादा राहत मिली है, क्योंकि अब उन्हें इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता। कुल मिलाकर इस लगन सीजन में बाजारों में सिर्फ खरीदारी ही नहीं बल्कि परंपरा और सुविधा का सुंदर संगम भी देखने को मिल रहा है।
Trending Videos