सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will present the report card of women welfare schemes.

Gorakhpur News: महिला कल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे सीएम योगी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will present the report card of women welfare schemes.
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में आज महिला आरक्षण पर होगी चर्चा
Trending Videos




योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा आयोजन







गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम चार बजे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के माध्यम से सीएम योगी जहां एक ओर सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे, वहीं दूसरी ओर महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को कठघरे में खड़ा करेंगे।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधायी प्रतिनिधित्व में महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष के रुख पर लगातार कड़ा प्रहार कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर इस मुद्दे पर विपक्ष को बेनकाब करने के लिए कार्यक्रमों की घोषणा की थी। इसी क्रम में मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक निकाली गई जनाक्रोश पदयात्रा में सीएम योगी खुद शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला आरक्षण के मुद्दे पर वह गोरखपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों को बुधवार को भी घेरेंगे। इसमें वह मातृशक्ति के साथ सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं के प्रति भाजपा और अन्य दलों के विजन का तुलनात्मक ब्योरा पेश करेंगे।



नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में सीएम योगी जहां केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए किए गए कार्यों के बारे बताएंगे तो वहीं उनके निशाने पर नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक का विरोध करने वाले राजनीतिक दल और उनके नेता भी रहेंगे। सम्मेलन स्थल, योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में महिला कल्याण को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।



कल ईको पार्क का लोकार्पण करेंगे सीएम



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को सुबह 9:30 बजे एकला बंधा स्थित ईको पार्क का लोकार्पण करेंगे और इसी दौरान एकला बंधे से बाघागाड़ा तक फोरलेन का उद्घाटन करेंगे। यह सड़क बाईपास होकर गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन में जुड़ी है। मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed