सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction of the Goddhoiya Nala could not be completed within the scheduled time.

Gorakhpur News: तय समय में पूरा नहीं हो सका गोड़धोइया नाला निर्माण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Construction of the Goddhoiya Nala could not be completed within the scheduled time.
विज्ञापन
गोरखपुर। बारिश के कारण गोड़धोइया नाला निर्माण परियोजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माण कार्य को 15 जून तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए थे लेकिन परियोजना तय समय सीमा पार कर रही है।

निर्माण से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर कार्य की गति प्रभावित हुई। परियोजना का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, केवल पांच प्रतिशत काम शेष बचा है। अधिकारियों का दावा है कि बारिश के बावजूद निर्माण कार्य पूरी तरह बंद नहीं हुआ और सीमित स्तर पर काम जारी रखा गया। शेष कार्य को पूरा करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। मौसम अनुकूल रहने पर अगले पांच दिनों के भीतर गोड़धोइया नाला निर्माण का पूरा कार्य समाप्त कर लिया जाएगा। इसके बाद नाले के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधीक्षण अभियंता रतन सिंह ने बताया कि तीन से चार जगह पर छोटे-छोटे कार्य चल रहे हैं जो लगभग पांच से छह दिनों में पूरे हो जाएंगे। विगत दिनों हुई बारिश के कारण कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed