{"_id":"60fbeacff1df240066794ba8","slug":"mother-accused-of-throwing-three-daughters-into-canal-all-died-in-kushinagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैवान बनी मां: मामूली बात को लेकर सास से हुआ झगड़ा, नाराज बहू ने बेटियों को तालाब में फेंका, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवान बनी मां: मामूली बात को लेकर सास से हुआ झगड़ा, नाराज बहू ने बेटियों को तालाब में फेंका, तीन की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:00 PM IST
सार
महिला को पुलिस थाने ले जाकर कर रही पूछताछ, पारिवारिक कलह की वजह से शुक्रवार की रात बेटियों को लेकर घर से निकली थी महिला।
विज्ञापन
1 of 5
तालाब से शव निकालने के बाद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पटहेरवा थाना क्षेत्र की सीमा से सटे कटेया थाना क्षेत्र के कौलरही गांव के निकट एक महिला पर अपनी चार बेटियों को तालाब में फेंकने का आरोप लगा है। इनमें तीन बेटियों की मौत हो गई है। पुलिस उसे थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर बाबू निवासी सरल मियां की पुत्री नूरजहां का निकाह कटेया थाना क्षेत्र के कौलरही निवासी असलम के साथ हुआ है। बताया जा रहा है कि असलम गुजरात में काम करता है। बकरीद के अवसर पर असलम ने अपनी मां के खाते में दस हजार रुपये भेजे थे। उस समय नूरजहां अपने मायके आई थी। उसे पता चला तो शुक्रवार को ससुराल पहुंचकर सास से रुपये मांगने लगी, जिसे लेकर झगड़ा हुआ।
2 of 5
घर पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
इससे नाराज होकर पत्नी ने गांव से ही दूसरे गांव गौरा के पोखरे में चार बेटियों को ले जाकर फेंक दी। गुलवासा (9), मोशयबा (03), तैबा (10) की डूबने से मौत हो गई। वहीं आफ़रीन ने भागकर अपनी जान बचा ली। आरोप है कि बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के ही कटेया-समउर बाजार मार्ग पर गौरा गांव के निकट स्थित चंद्रहई पोखरों में उसने चार बेटियों को फेंक दिया।
3 of 5
मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
राहगीरों की मदद से तैबा को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने कटया में सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस समय से नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शव को बाहर निकालते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना की जानकारी होते ही ससुराल के लोग भी पहुंच गए। पुलिस नूरजहां को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
कटेया के थाना प्रभारी सुमन कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तीन बच्चियों की मौत हुई है। महिला को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। रुपये को लेकर घर में विवाद होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।