{"_id":"69caea0aaabdedd1ce07888e","slug":"dissatisfaction-expressed-over-shortage-and-black-marketing-of-domestic-cylinders-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1274245-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस ने एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस ने एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत, कालाबाजारी और आम जनता को हो रही परेशानी के विरोध में उपजिलाधिकारी सदर को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिये कहा गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से घरेलू गैस सिलिंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेकर सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। इसका सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, मध्यमवर्गीय परिवारों और गृहिणियों पर पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि रसोई गैस आम जनता की बुनियादी जरूरत है लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण लोगों के घरों में चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं। कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
उपजिलाधिकारी सदर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई होगी।
Trending Videos