{"_id":"69cae9bb920520019f057360","slug":"domestic-needs-are-met-by-cooking-gas-produced-from-cow-dung-and-organic-fertilizer-is-obtained-from-plant-residues-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1274736-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आजीविका के साथ 100 महिलाओं को घरेलू बायोगैस प्लांट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आजीविका के साथ 100 महिलाओं को घरेलू बायोगैस प्लांट की सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर्स ऑर्गनाइजेशन (एमपीओ) ने 100 सदस्य महिलाओं के घर घरेलू बायोगैस प्लांट स्थापित किए हैं। अब इन महिलाओं की रसोई गोबर गैस से संचालित हो रही है और प्लांट का अवशेष जैविक खाद के रूप में खेती में काम आ रहा है। एमपीओ का लक्ष्य है कि प्रत्येक सदस्य महिला के घर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
एमपीओ की स्थापना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप हुई। वर्ष 2019 में बुंदेलखंड की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी से जुड़ी महिलाओं के डेयरी क्षेत्र में योगदान और महिला स्वावलंबन की सफलता को देखते हुए सीएम योगी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी दिशा में गोरखपुर में श्री बाबा गोरखनाथ कृपा एमपीओ का गठन राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से किया गया। करीब ढाई साल में एमपीओ के माध्यम से डेयरी सेक्टर से जुड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की 51,000 से अधिक ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। ये महिलाएं घरेलू कामकाज के साथ दुग्ध उत्पादन और संग्रह के रोजगार से अपने परिवार की आर्थिकी मजबूत कर रही हैं।
एमपीओ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी धनराज साहनी ने बताया कि कम समय में सदस्य महिलाओं के परिश्रम से एमपीओ का टर्नओवर लगभग 200 करोड़ रुपये हो चुका है। अब दोहरा लाभ देने के उद्देश्य से पायलट प्रोजेक्ट के तहत 100 घरेलू बायोगैस संयंत्र सफलतापूर्वक स्थापित किए गए हैं, जिससे महिलाओं को ऊर्जा और खेती दोनों में सहायता मिल रही है।
Trending Videos