{"_id":"6a779a502c0dd86ea40c9fa4","slug":"dr-dharmendra-and-kameshwar-have-been-appointed-as-regional-front-in-charges-and-ramesh-singh-has-become-the-kashi-regional-in-charge-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1412926-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डॉ. धर्मेंद्र और कामेश्वर प्रदेश मोर्चा व रमेश सिंह बने काशी क्षेत्रीय प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डॉ. धर्मेंद्र और कामेश्वर प्रदेश मोर्चा व रमेश सिंह बने काशी क्षेत्रीय प्रभारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भाजपा के सांगठनिक फेरबदल में जिले के तीन पार्टी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह को काशी संगठन का क्षेत्रीय प्रभारी, जबकि, प्रदेश के महामंत्री अभिजात मिश्रा को क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस सांगठनिक बदलाव को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर बेहद अहम माना जा रहा है। इन नियुक्तियों के जरिये पार्टी ने वरिष्ठ और प्रदेश स्तर के महामंत्री व उपाध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर उनके राजनीतिक कद और प्रभाव क्षेत्र को विस्तार दिया है। भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदत्त जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, संजीव राय, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा आदि ने बधाई दी है।
-
काशी क्षेत्र की कमान से बढ़ा रमेश सिंह का कद
सहजनवां में एक साधारण शिक्षक के पुत्र रमेश सिंह करीब 35 वर्षों से भाजपा संगठन में लगातार अलग-अलग दायित्व निभाते हुए रमेश सिंह बचपन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से जुड़े। पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही चुनावी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण काशी क्षेत्र का प्रभारी बनाकर संगठन में उनके अनुभव और भरोसे को नई ऊंचाई दी है। काशी क्षेत्र भाजपा की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के साथ-साथ यह क्षेत्र पूर्वांचल की राजनीति में भी खासा प्रभाव रखता है।
विज्ञापन
-
कामेश्वर ने शुरू किया एबीवीपी से राजनीतिक सफर
गोरखपुर। छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने भाजपा में विभिन्न पदों पर दायित्व निभाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी कामेश्वर सिंह भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ग्रामीण स्तर पर किसानों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य किया। अब उन्हें प्रदेश महिला मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-
एबीवीपी से अनुसूचित मोर्चा प्रदेश प्रभारी
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने वर्ष 1991 में गोरखपुर विश्वविद्यालय इकाई से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री से लेकर एबीवीपी में प्रदेश मंत्री तक का सफर तय किया। वर्ष 2002 में गोरखपुर महानगर महामंत्री का पद संभाला। 2022 को उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) के रूप में कार्यभार संभाला। डॉ धर्मेंद्र सिंह को भी मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। अब अनुसूचित मोर्चा प्रदेश प्रभारी बनाए जाने से उनका कद बढ़ गया है।