{"_id":"69c058fa86645c72940d8911","slug":"due-to-political-pressure-the-police-made-the-detained-councilor-write-an-apology-and-released-everyone-from-the-police-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1266588-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना अनुमति कैंडल मार्च पर पुलिस से झड़प, 12 हिरासत में, छोड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना अनुमति कैंडल मार्च पर पुलिस से झड़प, 12 हिरासत में, छोड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर (गोरखपुर)। नगर पंचायत पीपीगंज के भगवानपुर खेल मैदान से रविवार शाम करीब छह बजे बिना अनुमति निकाले जा रहे कैंडल मार्च के दौरान युवकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यह मार्च गोरखपुर शहर के बरगदवा निवासी मृतक राजकुमार चौहान को न्याय दिलाने के लिए निकाला जा रहा था। पुलिस 12 लोगों को हिरासत में लिया, बाद में छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चौहान समाज के सैकड़ों युवक कैंडल मार्च निकाल रहे थे। इस दौरान सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और बिना अनुमति मार्च निकालने से रोकने की कोशिश की। इस पर युवकों और पुलिस के बीच कहासुनी देखते ही देखते झड़प में बदल गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने एक सभासद समेत करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि लगभग एक घंटे बाद सभी को थाने से छोड़ दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, बाद में राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभासद से माफीनामा लिखवाकर सभी को थाने से छोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके में स्थिति पर नजर बनाए रखी हुई है और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
Trending Videos