{"_id":"6a779a96e73456fc7208293d","slug":"fees-of-13-female-students-of-st-andrews-college-will-be-refunded-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1412267-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज कॉलेज की 13 छात्राओं का शुल्क होगा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज कॉलेज की 13 छात्राओं का शुल्क होगा वापस
Sun, 09 Aug 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रैना निवेदिता सैमुएल ने कहा कि बंद किए गए स्किल सेंटर में संचालित कोर्स को जारी रखना संभव नहीं था। जिन 13 छात्राओं का प्रवेश लिया गया था, उनका शुल्क वापस किया जाएगा। इस कोर्स में पढ़ाने के लिए दो शिक्षको की तैनाती की गई थी, उनको भी हटा दिया गया है। उधर, निष्कासित शिक्षकों के शनिवार को आंदोलन करने की आशंका को देखते हुए परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही। नियंता मंडल भी पूरी तरह सक्रिय रहा। परिसर में माहौल शांतिपूर्ण रहा। प्राचार्य प्रो. सैमुएल ने कहा कि पूर्व प्राचार्य ने पहले से संचालित कोर्स को बंद कर नया कोर्स शुरू किया था, वह मान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन 18 शिक्षकों को निष्कासित किया गया है उनमें 13 शिक्षकों को खराब प्रदर्शन के आधार पर हटाया गया है। ऐसा हर साल होता है। शिक्षक विकास सरकार को चर्च व कॉलेज विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण हटाया गया है। चार शिक्षकों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। हटाए गए अधिकांश शिक्षकों ने लिखित में दिया है कि उनको कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने शनिवार को आंदोलन की चेतावनी दी थी, उनमें से किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन