{"_id":"69cc3beea194fc2485030d61","slug":"five-inspectors-were-given-the-responsibility-two-station-in-charges-were-relieved-from-their-duties-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1276016-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच इंस्पेक्टरों को मिली जिम्मेदारी, दो थाना प्रभारी किए गए कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच इंस्पेक्टरों को मिली जिम्मेदारी, दो थाना प्रभारी किए गए कार्यमुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को दी गई विदाई
गोरखपुर। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मंगलवार को पांच इंस्पेक्टरों को नई तैनाती दी है। वहीं गैर जनपद तबादला होने के चलते दो थाना प्रभारियों को कार्यमुक्त कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को भावभीनी विदाई गई।
इंस्पेक्टर अंजुल कुमार चतुर्वेदी को गगहा से सिकरीगंज, आरटीसी प्रभारी सतपाल सिंह को डाॅयल 112, पुलिस लाइंस में तैनात जगदीश प्रसाद पाल को प्रभारी निरीक्षक गगहा, नीरज कुमार राय को एसओजी प्रभारी, संदीप यादव को प्रभारी रिट सेल से प्रभारी निरीक्षक बेलघाट का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं बेलघाट थाने में तैनात विकासनाथ और सिकरीगंज थाने का कार्यभार संभाल रहे आशीष तिवारी को गैर जनपद में स्थानांतरण होने के चलते कार्यमुक्त कर दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों, कर्मचारियों को भावभीनी विदाई गई। पुलिस लाइंस सभागार में पुलिस अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को फूल-माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस विभाग के सहायक रेडियाे अधिकारी ब्रह्मदेव शुक्ला, निरीक्षक मानवेंद्र पाठक, निरीक्षक इकरार अहमद, महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश राय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भदेश्वर प्रसाद को सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान अपने संबोधन में अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के दीर्घ सेवा काल की सराहना की। कहा कि सभी के योगदान का सदैव स्मरण किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos